बलरामपुर में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, परिवार में खुशी

Posted On:- 2026-02-08




बलरामपुर (वीएनएस)। जिले के रघुनाथ नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार, मां और दो बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है, जबकि एक बच्चे का वजन कम होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए वाड्राफनगर सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।


डॉक्टर कृपा शंकर भगत ने बताया कि प्रसव सामान्य रूप से हुआ है और मां सहित दो बच्चों की स्थिति स्थिर है। कम वजन वाले बच्चे को विशेष देखभाल के लिए रेफर किया गया है।


महिला के पति ने बताया कि वे ग्राम पंचायत चकदेही के निवासी हैं और इलाज के लिए रघुनाथ नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए थे, जहां उनकी पत्नी ने तीन बच्चों को जन्म दिया। घटना के बाद परिवार में खुशी का माहौल है और पूरे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है।



Related News
thumb

151 समाजसेवियों का होगा सम्मान, ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ 18 को

सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 18 अप्रैल, शनिवार को राजधानी में ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो...


thumb

लंबित ई-चालान वालों को राहत, लोक अदालत में निपटारा का मौका

लंबित ई-चालान वाले वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। ऐसे सभी मामलों का निराकरण मई में आयोजित होने वाली लोक अदालत में किया जाएगा। इसके लिए वाहन स्...


thumb

पंडरिया 57 करोड़ की लागत से बनेंगीं 27 सड़कें, सीएम साय ने किया वर्चु...

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी परिवारों के सुगम आवागमन एवं उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डबल इंजन भाजपा सरका...


thumb

जनगणना में लगे कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्ती, कलेक्टर की अनुमति...

राज्य सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर अहम आदेश जारी करते हुए इसमें लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्त नियंत्रण लागू कर दिया है। अब जन...


thumb

स्थानीय अवकाश की घोषणा: 3 दिन रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश रायपुर अटल नगर व रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, शासकीय सं...


thumb

अग्निवीर में भर्ती के लिए निःशुल्क कोचिंग के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत युवाओं को रोजगार विभाग द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी...