बालोद जिले के प्राथमिक शालाओं में बाल मैत्री कार्यक्रम का आयोजन

Posted On:- 2026-03-21




बालोद(वीएनएस)।आंगनबाड़ी केन्द्र से प्राथमिक शाला में बच्चों के सुगम ट्रांजिशन हेतु जिले के प्राथमिक शालाओं में बाल मैत्री कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बाल मैत्री कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के 04 से 06 वर्ष की आयु के बच्चों को प्राथमिक शाला के वातावरण से परिचित कराना और स्कूल के प्रति सहजता विकसित करना है। इस पहल से बच्चों में मित्रता, आपसी सहयोग और समझ विकसित होगी, जिससे भविष्य में उनके स्कूली जीवन की नींव मजबूत होगी। बाल मैत्री कार्यक्रम अंतर्गत  प्रति माह एक निर्धारित दिवस पर आंगनबाड़ी के बच्चों को नजदीकी प्राथमिक शाला का भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान बच्चों को न केवल शाला परिसर से परिचित कराया जाएगा, बल्कि उन्हें कक्षा पहली के शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ मिलने-जुलने का अवसर भी मिलेगा। वातावरण को आनंदमयी बनाने के लिए बालगीत, कहानी सुनाने, सामूहिक खेल और रचनात्मक गतिविधियों जैसे आयोजन किए जाएंगे। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे स्कूल को एक सुरक्षित व सुखद स्थान के रूप में देख पाएंगे।



Related News
thumb

झालखम्हरिया में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर प्रारंभ, ग्रामीणों की स्व...

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार ग्राम झालखम्हरिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।


thumb

महतारी वंदन योजना से गीतांजली के सपनों को मिली नई उड़ान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल को मजबूत कर रही है।


thumb

कलेक्टर जनदर्शन में 45 आवेदन प्राप्त, शीघ्र निराकरण करने अधिकारियों...

कलेक्टर कार्यालय में सोमवार आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 45 आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं...


thumb

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से अनिता शर्मा के घर फैली सौर ऊर्जा की र...

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना आम नागरिकों के लिए बिजली की बचत के साथ-साथ अतिरिक्त आय का एक प्रभावी माध्यम बन रही है। शहर के रामा ग्रीन सिटी निवासी अनि...


thumb

महतारी वंदन योजना बनी संघर्ष के दौर में रनिया बाई का सहारा, 30वीं औ...

विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत रोहिना के आश्रित ग्राम सेंम्हाराडीह की रनिया बाई ध्रुव का जीवन संघर्ष और हौसले की मिसाल है। आदिवासी समाज से आने ...


thumb

महतारी वंदन योजना बनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव

जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम साढ़ौली की गुंजा बाई धु्रव के लिए महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक राशि परिवार के लिए महत्...