पावरप्ले में 125 रनों का सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाला सनराइजर्स हैदराबाद 22 रनों पर अटका

Posted On:- 2026-04-06




- एकान्त प्रिय चौहान

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच आईपीएल का 10वां मुकाबला 5 अप्रैल को खेला गया। इस मैच में हैदराबाद ने पॉवरप्ले में मात्र 22 रन बनाकर एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। इसके साथ ही 10वें ओवर में मात्र 35 रन या उससे कम स्कोर की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने चार बार ये कारनामा किया है। आपको बता दें कि ये वहीं टीम है जिसके नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी रहा। आईपीएल की ही बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने 2024 में दिल्ली कैपिटल के खिलाफ पॉवरप्ले में बिना किसी विकेट के नुकसान के शानदार 125 रनों की पारी खेली थी और 2024 में ही लखनऊ सुपर जायंट्स के विरूद्ध 107 रनों की पारी खेली थी। आज भी जब सनराइजर्स हैदराबाद का मैच होता है तो दर्शक उनसे एक बड़े ही स्कोर की उम्मीद करते है और ऐसा नहीं हो पाने पर उनके फैंस को निराशा होती है। 

पावरप्ले में सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीमें

अब बात करें पावरप्ले में सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीमों के बारे में तो जहां सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का रिकार्ड भी हैदराबाद के नाम दर्ज वहीं सबसे छोटा स्कोर बनाने वाली टीम भी यही है। इस टीम ने आरआर के खिलाफ  2022 में 14 रन बनाए थे। उसके बाद 2026 में एलएसजी के खिलाफ  22 रन बनाए। इतना ही नहीं 2025 में एमआई के खिलाफ  24 और दिल्ली के खिलाफ  26 रन पावरप्ले में बनाए थे। इस तरह देखा जाए तो एसआरएच ने 4 बार ऐसा किया है।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार ये किया है। सबसे पहले टीम ने केकेआर के खिलाफ  2011 में 15 रन बनाए थे। उसके बाद 2015 में ही दिल्ली के खिलाफ  16 रन और 2019 में आरसीबी के खिलाफ  17 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। टीम ने 2015 में पंजाब के खिलाफ  17 रन, 2016 में पंजाब के खिलाफ  ही 21 रन बनाए थे। वहीं आईपीएल 2009 में आरसीबी के खिलाफ  राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले में सिर्फ  14 रन ही बनाए थे।

पावरप्ले में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाली टीमें

सनराइजर्स हैदराबाद/दिल्ली कैपिटल्स

ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी के नाम पावरप्ले के 6 ओवर में 125 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। दोनों ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पावरप्ले में जमकर तबाही मचाई है। हेड ने 2024 में 36 में से 26 गेंद का सामना किया और 84 रन ठोक डाले थे। वहीं दूसरी ओर अभिषेक शर्मा ने 10 गेंद में 40 रन बनाए थे। सनराइजर्स ने अपनी पारी 266 पर 7 विकेट पर खत्म की थी.

सनराइजर्स हैदराबाद/लखनऊ सुपर जायंट्स

दूसरे नंबर पर भी इसी जोड़ी का नाम आता है। इस बार फर्क ये था कि ये पारी पहले बल्लेबाजी करते हुए नहीं आई। आईपीएल 2024 में ही लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत के लिए 166 रन का लक्ष्य दिया था। दोनों ने मिलकर 6 ओवर में 107 रन बना डाले। पांच गेंदबाज आजमाए गए। सभी को पहले छह ओवर में 13 चौके और आठ छक्के पड़े. लक्ष्य 62 गेंद बाकी रहते और दस विकेट से हासिल कर लिया गया।

कोलकाता नाइट राइडर्स /रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

इसी तरह आईपीएल 2017 में 159 रन का पीछा करते हुए केकेआर ने पॉवरप्ले में बिना किसी नुकसान के 105 रन बनाए थे। लिन ने पहले ओवर में 14 और तीसरे ओवर में 14 रन बनाए। फिर नरेन ने चौथे ओवर में 26 रन ठोक दिए। पावरप्ले खत्म होते-होते नरेन ने आईपीएल का संयुक्त सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया, जबकि लिन 49 रन पर थे।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब

आईपीएल 2014 में 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपर किंग्स की पहली 36 गेंद में सुरेश रैना के बल्ले से अकेले 87 रन निकले. इसमें 12 चौके और छह छक्के शामिल थे. यह आईपीएल इतिहास का पहला तीन अंकों का पावरप्ले (100/2) स्कोर था, लेकिन इसके बावजूद सीएसके 24 रन से मैच हार गई।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स

आईपीएल 2025 के दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 23 मार्च 2025 को राजस्थान रॉयल्स  के खिलाफ  धमाकेदार शुरुआत करते हुए पावरप्ले (6 ओवर) में 94/1 का विशाल स्कोर बनाया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 286/6 का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया, जिसमें ईशान किशन (106*) और ट्रेविस हेड (67) ने मुख्य भूमिका निभाई।   

लखनऊ सुपर जायंट्स ने दर्ज की सीजन की पहली जीत

फिलहाल हम कल खेले गए मैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 के 10वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। यह हैदराबाद के खिलाफ  आईपीएल में लखनऊ की पांचवीं जीत है। आखिरी गेंद तक खेले गए इस मैच में लखनऊ को 5 विकेट से रोमांचक जीत मिली। लखनऊ इस जीत में सबसे अहम भूमिका कप्तान ऋषभ पंत की रही। पंत ने इस मैच में 50 बॉल पर 9 चौके की मदद से नाबाद 68 रन बनाए।  वहीं एडन मार्करम ने 27 बॉल में 45 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाने में कामयाब रही। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस मैच में नितीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक लगाया। वहीं लखनऊ ने 157 रन के टारगेट को 19.5 ओवर में हासिल कर लिया।  




Related News
thumb

आईपीएल-२६-कौन सी टीम पहुंचेगी प्लेऑफ में, कौन होगा बाहर? देखें पूरा...

39वें मैच में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से रौंदकर सीजन की अपनी छठी जीत हासिल की है। जबकि दिल्ली को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। वहीं डीसी की ...


thumb

पीएम मोदी ने युवा खिलाड़ियों को दिया कड़ी मेहनत का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सिक्किम दौरे के दौरान गंगटोक में मंगलवार की सुबह स्थानीय किशोर लड़के और लड़कियों के साथ फुटबॉल खेलने का आनंद लिया।


thumb

अभिषेक की आंधी में उड़े दिग्गजों के रिकॉर्ड

आईपीएल 2026, सीजन 19वां का 31वां मुकाबला 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और दिल्ली कैपिटल (डीसी) के बीच खेला गया। इस मैच में हैदराबाद ने अ...


thumb

पंजाब की अजेय बढ़त तो कोलकाता ने 6 हार के बाद खोला जीत का खाता

आईपीएल 2026 में शनिवार 18 अप्रैल और रविवार 19 अप्रैल को दो-दो मैच खेले गए। इन मैचों के साथ ही अंक तालिका में जबरदस्त उटलफेर देखने को मिल रहा है। एक...


thumb

केकेआर ही नहीं ये टीमें भी झेल चुकी हैं लगातार हार का दंश

आईपीएल में जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ते जा रहे हैं वैसे-वैसे अंक तालिका में जबरदस्त उलटफेर देखने को मिल रहा है। आईपीएल 2026 की बात करें तो 17 अप्रैल तक ...


thumb

अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होंगे IPL मैच? 20वें सीजन की हो रही है खास...

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल के मैनेजमेंट की तरफ से आईपीएल 2027 को लेकर एक खास योजना बनाई जा रही है। इसके तहत आईपीएल के 20वें सीजन से एक मैच कम...