दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जिले में वन्यजीवों के प्रति क्रूरता का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने महाराष्ट्र के राजकीय पशु ‘शेकरू’ (बड़ी गिलहरी) का शिकार कर उसकी रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग हरकत में आया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार, बारसूर थाना क्षेत्र के रहने वाले बंशी राम कवासी ने अपने साथियों के साथ मिलकर जंगल में 9 शेकरू का शिकार किया।
उसने पेड़ों और जमीन पर खाने का सामान रखकर शेकरू को आकर्षित किया और फिर गुलेल से मारकर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद घर लाकर रील बनाई और सभी को पकाकर खा लिया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने जांच शुरू की। डीएफओ के निर्देश पर टीम गठित कर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई और अबूझमाड़ क्षेत्र से उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में सामने आया कि इस शिकार में 10 अन्य लोग भी शामिल थे, जिनकी तलाश जारी है। वन विभाग ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 18 अप्रैल, शनिवार को राजधानी में ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो...
लंबित ई-चालान वाले वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। ऐसे सभी मामलों का निराकरण मई में आयोजित होने वाली लोक अदालत में किया जाएगा। इसके लिए वाहन स्...
पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी परिवारों के सुगम आवागमन एवं उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डबल इंजन भाजपा सरका...
राज्य सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर अहम आदेश जारी करते हुए इसमें लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्त नियंत्रण लागू कर दिया है। अब जन...
छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश रायपुर अटल नगर व रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, शासकीय सं...
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत युवाओं को रोजगार विभाग द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी...