सुकमा में ग्रामीण युवाओं को मिला सशक्त भविष्य का रास्ता

Posted On:- 2026-04-12




परिवहन अधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को बांटे लर्निंग लाइसेंस

सुकमा  (वीएनएस)।  जिले में प्रशासन द्वारा ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला परिवहन अधिकारी  एस.बी. रावटे के नेतृत्व में उनके एवं उनके सहयोगी  मनीष कामटे के द्वारा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), सुकमा में एलएमवी ऑनर ड्राइवर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों को लर्निंग लाइसेंस का वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी  रावटे ने उपस्थित युवाओं को परिवहन नियमों, सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के महत्व की जानकारी देते हुए उन्हें नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित ड्राइविंग केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के प्रति भी एक महत्वपूर्ण कर्तव्य है।

आरसेटी सुकमा में संचालित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के बैच नंबर 26 में कुल 35 युवाओं को वाहन चलाने का व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण बैच 16 मार्च से 14 अप्रैल तक संचालित होगा, जिसमें प्रशिक्षणार्थियों को वाहन संचालन के साथ-साथ वाहन की मरम्मत, रोड संकेतकों की पहचान तथा ट्रैफिक नियमों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम मे फैकल्टी  खुशाल चन्द्र केशरवानी तथा मास्टर ट्रेनर  दिलिप साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Related News
thumb

151 समाजसेवियों का होगा सम्मान, ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ 18 को

सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 18 अप्रैल, शनिवार को राजधानी में ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो...


thumb

लंबित ई-चालान वालों को राहत, लोक अदालत में निपटारा का मौका

लंबित ई-चालान वाले वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। ऐसे सभी मामलों का निराकरण मई में आयोजित होने वाली लोक अदालत में किया जाएगा। इसके लिए वाहन स्...


thumb

पंडरिया 57 करोड़ की लागत से बनेंगीं 27 सड़कें, सीएम साय ने किया वर्चु...

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी परिवारों के सुगम आवागमन एवं उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डबल इंजन भाजपा सरका...


thumb

जनगणना में लगे कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्ती, कलेक्टर की अनुमति...

राज्य सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर अहम आदेश जारी करते हुए इसमें लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्त नियंत्रण लागू कर दिया है। अब जन...


thumb

स्थानीय अवकाश की घोषणा: 3 दिन रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश रायपुर अटल नगर व रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, शासकीय सं...


thumb

अग्निवीर में भर्ती के लिए निःशुल्क कोचिंग के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत युवाओं को रोजगार विभाग द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी...