जनगणना 2027 की तैयारी तेज : प्रतापपुर व लटोरी में तकनीकी सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण

Posted On:- 2026-04-14




सूरजपुर (वीएनएस)। जनगणना 2027 की तैयारियों को गति देते हुए आज प्रतापपुर व लटोरी में तकनीकी सहायकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के अवसर पर कलेक्टर एस. जयवर्धन व संयुक्त कलेक्टर पुष्पेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे। कलेक्टर एस. जयवर्धन ने जनगणना की प्रक्रिया को अत्यंत गंभीरता और नियमानुसार करने की बात तकनीकी सहायकों से की।

प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी सहायकों को जनगणना 2027 के लिए आवश्यक तकनीकी प्रक्रियाओं, डिजिटल मॉड्यूल, डेटा प्रविष्टि, सत्यापन पद्धति तथा फील्ड कार्य के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को समयबद्ध एवं सटीक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के बारे में भी मार्गदर्शन दिया गया।

उल्लेखनीय है कि जनगणना के प्रथम चरण के रूप में 1 मई से मकानों की गणना (हाउस लिस्टिंग) का कार्य प्रारंभ किया जाना है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना दल को सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान करें और इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहयोग दें।



Related News
thumb

151 समाजसेवियों का होगा सम्मान, ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ 18 को

सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 18 अप्रैल, शनिवार को राजधानी में ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो...


thumb

लंबित ई-चालान वालों को राहत, लोक अदालत में निपटारा का मौका

लंबित ई-चालान वाले वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। ऐसे सभी मामलों का निराकरण मई में आयोजित होने वाली लोक अदालत में किया जाएगा। इसके लिए वाहन स्...


thumb

पंडरिया 57 करोड़ की लागत से बनेंगीं 27 सड़कें, सीएम साय ने किया वर्चु...

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी परिवारों के सुगम आवागमन एवं उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डबल इंजन भाजपा सरका...


thumb

जनगणना में लगे कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्ती, कलेक्टर की अनुमति...

राज्य सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर अहम आदेश जारी करते हुए इसमें लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्त नियंत्रण लागू कर दिया है। अब जन...


thumb

स्थानीय अवकाश की घोषणा: 3 दिन रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश रायपुर अटल नगर व रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, शासकीय सं...


thumb

अग्निवीर में भर्ती के लिए निःशुल्क कोचिंग के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत युवाओं को रोजगार विभाग द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी...