पंचायत उप निर्वाचन: दावे-आपत्ति 20 तक

Posted On:- 2026-04-15




सूरजपुर  (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जिला सूरजपुर के अंतर्गत 6 जनपद पंचायतों की कुल 47 ग्राम पंचायतों की वार्डवार मतदाता नामावली तैयार कर ली गई है। यह नामावली 01 अप्रैल 2026 के आधार पर तैयार की गई है और आम नागरिकों के निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध है। जिन जनपद पंचायतों की ग्राम पंचायतें इस प्रक्रिया में शामिल हैं, उनमें जनपद पंचायत सूरजपुर की 15 ग्राम पंचायतें (ऊंचडीह, पीढ़ा, डुमरिया, रुनियाडीह, सोहागपुर, चंपकनगर, कुरुवां, हर्राटिकरा, जयनगर, बलरामपुर, शिवसागरपुर, अनुतनगर, पार्वतीपुर, सिलिफिली, रवींद्रनगर), जनपद पंचायत रामानुजनगर की 15 ग्राम पंचायतें (भरुहामुड़ा, अगस्तपुर, परसापारा, उमेशपुर, नारायणपुर, लेडुवा, सुमेरपुर, तेलाईमुड़ा, मांजा, बकना, पस्ता, रामतीर्थ, परशुरामपुर, सेंदुरी, अक्षयपुर), जनपद पंचायत प्रेमनगर की 1 ग्राम पंचायत (बकालो), जनपद पंचायत ओड़गी की 4 ग्राम पंचायतें (ठाढ़पाथर, सेमरा, बड़वार, मसनकी), जनपद पंचायत भैयाथान की 6 ग्राम पंचायतें (दनौलीखुर्द, दुग्गा, केनापारा, चुनगड़ी, लक्ष्मीपुर, राजकिशोरनगर) तथा जनपद पंचायत प्रतापुर की 6 ग्राम पंचायतें (गोंदा, पहाड़करवां, मायापुर-2 सहित) शामिल हैं।

दावे-आपत्ति एवं नाम जोड़ने की प्रक्रिया

कोई भी पात्र व्यक्ति जो मतदाता नामावली में अपना नाम सम्मिलित कराना चाहता हो, किसी प्रविष्टि में संशोधन कराना चाहता हो या किसी नाम के सम्मिलित किए जाने पर आपत्ति दर्ज करना चाहता हो, वह निर्धारित प्रारूप (फॉर्म) में दिनांक 13 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 को अपराह्न 3 बजे तक संबंधित ग्राम पंचायत भवन में नियुक्त प्राधिकृत कर्मचारी/अधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। विहित समय के पश्चात प्रस्तुत दावे या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, ग्राम पंचायत की मतदाता नामावली में नाम दर्ज कराने हेतु आवेदन प्रारूप क-1 में दिनांक 13 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक संबंधित पंजीयन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन), जिला सूरजपुर द्वारा जारी इस प्रेस विज्ञप्ति में नागरिकों से अपील की गई है कि वे समय-सीमा के भीतर अपने दावे-आपत्ति अवश्य दर्ज कराएं।



Related News
thumb

151 समाजसेवियों का होगा सम्मान, ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ 18 को

सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 18 अप्रैल, शनिवार को राजधानी में ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो...


thumb

लंबित ई-चालान वालों को राहत, लोक अदालत में निपटारा का मौका

लंबित ई-चालान वाले वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। ऐसे सभी मामलों का निराकरण मई में आयोजित होने वाली लोक अदालत में किया जाएगा। इसके लिए वाहन स्...


thumb

पंडरिया 57 करोड़ की लागत से बनेंगीं 27 सड़कें, सीएम साय ने किया वर्चु...

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी परिवारों के सुगम आवागमन एवं उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डबल इंजन भाजपा सरका...


thumb

जनगणना में लगे कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्ती, कलेक्टर की अनुमति...

राज्य सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर अहम आदेश जारी करते हुए इसमें लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्त नियंत्रण लागू कर दिया है। अब जन...


thumb

स्थानीय अवकाश की घोषणा: 3 दिन रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश रायपुर अटल नगर व रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, शासकीय सं...


thumb

अग्निवीर में भर्ती के लिए निःशुल्क कोचिंग के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत युवाओं को रोजगार विभाग द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी...