मतदाता नामावली प्रकाशित, 20 अप्रैल तक दर्ज होंगे दावे-आपत्ति

Posted On:- 2026-04-15




सूरजपुर  (वीएनएस)। नगर पंचायत शिवनंदनपुर आम निर्वाचन 2026 के अंतर्गत 01 अप्रैल 2026 की स्थिति में तैयार की गई मतदाता नामावली का नगर पंचायत के समस्त 15 वार्डों के मतदान केंद्रों में प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर के निर्देशानुसार दिनांक 20 अप्रैल 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

 उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन), जिला सूरजपुर ने नगर पंचायत शिवनंदनपुर के समस्त गणमान्य नागरिकों, आम जनता एवं मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने वार्ड के मतदान केंद्रों, नगरीय निकायों, संबंधित तहसील कार्यालयों एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालयों में उपलब्ध मतदाता सूची का भली-भांति अवलोकन करें। नागरिक यह सुनिश्चित करें कि उनके एवं उनके परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम संबंधित वार्ड की मतदाता सूची में सही रूप से अंकित हैं। किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तत्काल नगर पंचायत में उपलब्ध प्राधिकृत कर्मचारी के समक्ष सुधार हेतु आवेदन करें।

महत्वपूर्ण तिथियां:-

संबंधित मतदान केंद्र में नाम जोड़ने, नाम काटने एवं नाम में हुई त्रुटि के सुधार का कार्य दिनांक 20 अप्रैल 2026 (सोमवार) अपराह्न 3 बजे तक किया जाएगा। नए मतदाता का नाम जोड़ने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) निर्धारित है। विहित समय के पश्चात प्रस्तुत दावे या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं जागरूक मतदाता बनें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं पड़ोसियों को भी मतदाता नामावली में नाम जुड़वाने हेतु प्रेरित करें, ताकि मतदाता सूची शुद्ध एवं त्रुटिरहित बन सके।



Related News
thumb

151 समाजसेवियों का होगा सम्मान, ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ 18 को

सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 18 अप्रैल, शनिवार को राजधानी में ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो...


thumb

लंबित ई-चालान वालों को राहत, लोक अदालत में निपटारा का मौका

लंबित ई-चालान वाले वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। ऐसे सभी मामलों का निराकरण मई में आयोजित होने वाली लोक अदालत में किया जाएगा। इसके लिए वाहन स्...


thumb

पंडरिया 57 करोड़ की लागत से बनेंगीं 27 सड़कें, सीएम साय ने किया वर्चु...

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी परिवारों के सुगम आवागमन एवं उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डबल इंजन भाजपा सरका...


thumb

जनगणना में लगे कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्ती, कलेक्टर की अनुमति...

राज्य सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर अहम आदेश जारी करते हुए इसमें लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्त नियंत्रण लागू कर दिया है। अब जन...


thumb

स्थानीय अवकाश की घोषणा: 3 दिन रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश रायपुर अटल नगर व रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, शासकीय सं...


thumb

अग्निवीर में भर्ती के लिए निःशुल्क कोचिंग के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत युवाओं को रोजगार विभाग द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी...