सुकमा (वीएनएस)। बस्तर संभाग के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सुकमा जिले से किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्यामबिहारी जायसवाल भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने 13 अप्रैल को सुकमा प्रवास के दौरान अपनी बीपी जांच करा के इस महत्वाकांक्षी अभियान की शुरुआत की। यह अभियान बस्तर संभाग के सभी सात जिलों में 14 अप्रैल से 13 मई तक संचालित किया जाएगा।
इस अभियान के तहत बस्तर संभाग के सुकमा सहित सभी जिलों में प्रत्येक परिवार की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की जाएगी, जिससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित हो सके। अभियान में संचारी रोगों जैसे टीबी, कुष्ठ, मलेरिया, फाइलेरिया तथा गैर-संचारी रोगों जैसे हाइपरटेंशन, शुगर, सिकल सेल एवं मुख स्वास्थ्य संबंधी रोगों की व्यापक जांच की जाएगी। इसके साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य परीक्षण, एनीमिया की निःशुल्क जांच और आवश्यकतानुसार उपचार भी प्रदान किया जाएगा।
विशेष बात यह है कि मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत हितग्राहियों का स्वास्थ्य डाटा डिजिटल रूप से संधारित किया जाएगा, जिससे भविष्य में बेहतर उपचार, निगरानी और स्वास्थ्य सेवाओं की योजना बनाने में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अभियान को बस्तर संभाग में स्वास्थ्य जागरूकता और समय पर इलाज सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया गया है। अभियान के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा और बीमारियों की पहचान प्रारंभिक स्तर पर संभव हो सकेगी।
सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 18 अप्रैल, शनिवार को राजधानी में ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो...
लंबित ई-चालान वाले वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। ऐसे सभी मामलों का निराकरण मई में आयोजित होने वाली लोक अदालत में किया जाएगा। इसके लिए वाहन स्...
पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी परिवारों के सुगम आवागमन एवं उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डबल इंजन भाजपा सरका...
राज्य सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर अहम आदेश जारी करते हुए इसमें लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्त नियंत्रण लागू कर दिया है। अब जन...
छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश रायपुर अटल नगर व रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, शासकीय सं...
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत युवाओं को रोजगार विभाग द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी...