माओवादी आईईडी ब्लास्ट में पैर खोए जवानों से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात, लगा कृत्रिम पैर

Posted On:- 2026-04-15




मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जवानों ने बताई आपबीती

सुकमा (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को सुकमा प्रवास के दौरान मिनी स्टेडियम में विभागों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल भी उपस्थित थे। इसी दौरान उन्होंने नक्सल मोर्चाे में सर्चिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट में अपने पैर खोने वाले तीन पुलिस आरक्षकों से भेंट की और उनके साहस की सराहना की। चिंतागुफा थाने में पदस्थ आरक्षक शोरी भुनेश, मड़कम मुन्ना और माड़वी सुक्का से मुख्यमंत्री ने सौजन्य भेंट की। 

इनमें से सुक्का ने बताया कि सर्चिंग के दौरान 27 नवंबर को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आ जाने से उनके दोनों पैरों की जांघ के नीचे का पूरा हिस्सा क्षत विक्षत हो गया था। इसी तरह आरक्षक मड़कम मुन्ना और शोरी भुनेश ने भी बताया कि गश्ती के दौरान आईईडी ब्लास्ट हो जाने से क्रमशः अक्टूबर 2013 और जनवरी 2010 में उन्होंने अपना एक-एक पैर गंवा दिया। इन सभी जवानों को समाज कल्याण विभाग की ओर से निःशुल्क कृत्रिम पैर लगवाए गए थे। मुख्यमंत्री साय ने उनके अदम्य साहस की सराहना की। उक्त स्टाल में 06 दिव्यांगजनों को मुख्यमंत्री ने ट्रायसिकल वितरित कर उन्हें शासन से हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।

टुनकी के होठों को मिली नई मुस्कान : 

जिले के कोंटा ब्लॉक के कन्या आश्रम गोलापल्ली (पालाचेल्मा) की छात्रा कु. टुनकी लावण्या के ऊपर का होंठ बचपन से कटा हुआ था, लेकिन उनके परिजन ऑपरेशन के डर से कभी अस्पताल लेकर नहीं गए। चिरायु टीम को जब इस बारे में पता चला तो परिजनों को समझा बुझाकर स्वास्थ्य विभाग के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लेकर आई। काउंसिलिंग के बाद अंततः परिजन टुनकी के होंठ की सर्जरी कराने को राजी हुए। छात्रा का रायपुर के कालड़ा हॉस्पिटल में हाल ही में 10 अप्रैल को सफलतापूर्वक सर्जरी कराई गई। इस तरह टुनकी के कटे होंठ को नया जीवन मिल गया। मुख्यमंत्री साय ने छात्रा से मुलाकात उसे बधाई दी।

बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायतों को सौंपा प्रमाण पत्र  : 

स्टाल अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री साय ने जिले के बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायतों को प्रमाण पत्र सौंपा। इसमें ग्राम पंचायत उर्मापाल, छिंदगढ़ और ग्राम पंचायत गोंगला शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए पंचायतों को प्रेरणास्रोत बताया।

तीन उप स्वास्थ्य केंद्र को मिला एनक्यूएएस सर्टिफिकेट, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

स्टाल अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में पहुंचे, जहां बताया गया कि जिले के तीन उप स्वास्थ्य केंद्र को विभिन्न मापदंडों पर उपयुक्त पाए जाने पर एनक्यूएएस सर्टिफिकेट प्रदाय किया गया है। मुख्यमंत्री साय ने संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी को यह सर्टिफिकेट सौंपे, जिनमें उप स्वास्थ्य केंद्र मूरटोंडा, पेंटा और कांकेरलंका शामिल है।

हितग्राहियों को वितरित किए सामुदायिक वन अधिकार मान्यता पत्र  : 

मुख्यमंत्री ने आदिवासी विकास विभाग के स्टॉल का अवलोकन किया, जहां पारंपरिक खुमरी पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 06 समूहों को सामुदायिक वन अधिकार मान्यता पत्र और 05 ग्रामीणों को व्यक्तिगत एफआरए पट्टा प्रदान किया।




Related News
thumb

151 समाजसेवियों का होगा सम्मान, ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ 18 को

सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 18 अप्रैल, शनिवार को राजधानी में ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो...


thumb

लंबित ई-चालान वालों को राहत, लोक अदालत में निपटारा का मौका

लंबित ई-चालान वाले वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। ऐसे सभी मामलों का निराकरण मई में आयोजित होने वाली लोक अदालत में किया जाएगा। इसके लिए वाहन स्...


thumb

पंडरिया 57 करोड़ की लागत से बनेंगीं 27 सड़कें, सीएम साय ने किया वर्चु...

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी परिवारों के सुगम आवागमन एवं उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डबल इंजन भाजपा सरका...


thumb

जनगणना में लगे कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्ती, कलेक्टर की अनुमति...

राज्य सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर अहम आदेश जारी करते हुए इसमें लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्त नियंत्रण लागू कर दिया है। अब जन...


thumb

स्थानीय अवकाश की घोषणा: 3 दिन रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश रायपुर अटल नगर व रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, शासकीय सं...


thumb

अग्निवीर में भर्ती के लिए निःशुल्क कोचिंग के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत युवाओं को रोजगार विभाग द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी...