दंतेवाड़ा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के आदेशानुसार राज्य शासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि, मानसिक तनाव में कमी तथा नैतिक मूल्यों के संवर्धन हेतु विपश्यना ध्यान महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा ने इसकी आवश्यकता को देखते हुए विपश्यना प्रशिक्षण के लिए कर्मचारियों को 12 दिन का अवकाश प्राप्त करने की स्वीकृति दी है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में मानसिक स्वास्थ्य भावनात्मक संतुलन एवं सकारात्मक वातावरण निर्माण से संबंधित विपश्यना आधारित मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन प्रशिक्षण जिले के गीदम विकासखंड अंतर्गत एजुकेशन सिटी जावंगा ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 से 17 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रथम दिन 15 अप्रैल बुधवार को प्रारंभ किया गया। कार्यस्थल में तनाव मुक्त, खुशहाल जीवन, मानसिक स्वास्थ्य में स्वस्थ रहने की, योग, ध्यान के संबंधी विभिन्न प्रक्रिया के बारे में जानकारी दिया गया।
विपश्यना ध्यान संस्था के व्यवस्थापक सत्यनारायण गोयनका के विचारधारा एवं सुझाव वीडियो के माध्यम से दिखाया गया। विपश्यना ध्यान संस्था प्रवक्ता सीताराम साहू के द्वारा कार्यक्रम का उद्देश्य एवं प्रक्रिया प्रस्तुति पीपीटी के माध्यम से साझा किया गया। उक्त प्रशिक्षण में दंतेवाड़ा जिले के चारों विकास खंडों के समस्त उच्च माध्यमिक विद्यालयों के व्याख्याताओं एवं दंतेवाड़ा व गीदम विकासखंड स्तर अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। 16 अप्रैल, गुरुवार को जिले के समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के समस्त प्रधान पाठक, प्रयोगशाला शिक्षक, जिला स्तर के समस्त विभाग प्रमुख, कुआकोण्डा तथा कटेकल्याण विकासखंड स्तर के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को जिले के समस्त प्राचार्य एवं व्यायाम शिक्षक को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर, जिला मिशन समन्वयक हरीश प्रताप गौतम के पर्यवेक्ष में कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालन तथा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एपीसी राजेंद्र प्रसाद पांडे, गीदम विकासखंड शिक्षा अधिकारी भवानी पूनेम, खंड स्रोत समन्वयक जितेंद्र सिंह चौहान, आस्था विद्या मंदिर जावंगा प्राचार्य बिरेंद्र कुमार शर्मा, सर्व संकुल समन्वयकों एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे।
सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 18 अप्रैल, शनिवार को राजधानी में ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो...
लंबित ई-चालान वाले वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। ऐसे सभी मामलों का निराकरण मई में आयोजित होने वाली लोक अदालत में किया जाएगा। इसके लिए वाहन स्...
पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी परिवारों के सुगम आवागमन एवं उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डबल इंजन भाजपा सरका...
राज्य सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर अहम आदेश जारी करते हुए इसमें लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्त नियंत्रण लागू कर दिया है। अब जन...
छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश रायपुर अटल नगर व रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, शासकीय सं...
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत युवाओं को रोजगार विभाग द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी...