स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम कन्या शिक्षा परिसर में प्रवेश फॉर्म वितरण प्रारंभ

Posted On:- 2026-04-15




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उ.मा.वि. दंतेवाड़ा (पातररास) में शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के अनुसार कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं, 9वीं, 11वीं (विज्ञान) एवं 11वीं (कला) में उपलब्ध सीटों हेतु प्रवेश फॉर्म 10 अप्रैल 2026 से 5 मई 2026 तक भरे जा सकेंगे। 

प्रवेश फॉर्म ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से उपलब्ध हैं। जिले में अध्ययनरत इच्छुक छात्राएं ऑफलाइन आवेदन पत्र विद्यालय से निःशुल्क प्राप्त कर सकती हैं तथा निर्धारित तिथि 5 मई 2026 तक पूर्ण रूप से भरकर संस्था में जमा कर सकती हैं। विद्यालय प्रशासन ने इच्छुक छात्राओं एवं अभिभावकों से समय-सीमा का पालन करते हुए आवेदन करने की अपील की है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।




Related News
thumb

151 समाजसेवियों का होगा सम्मान, ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ 18 को

सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 18 अप्रैल, शनिवार को राजधानी में ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो...


thumb

लंबित ई-चालान वालों को राहत, लोक अदालत में निपटारा का मौका

लंबित ई-चालान वाले वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। ऐसे सभी मामलों का निराकरण मई में आयोजित होने वाली लोक अदालत में किया जाएगा। इसके लिए वाहन स्...


thumb

पंडरिया 57 करोड़ की लागत से बनेंगीं 27 सड़कें, सीएम साय ने किया वर्चु...

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी परिवारों के सुगम आवागमन एवं उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डबल इंजन भाजपा सरका...


thumb

जनगणना में लगे कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्ती, कलेक्टर की अनुमति...

राज्य सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर अहम आदेश जारी करते हुए इसमें लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्त नियंत्रण लागू कर दिया है। अब जन...


thumb

स्थानीय अवकाश की घोषणा: 3 दिन रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश रायपुर अटल नगर व रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, शासकीय सं...


thumb

अग्निवीर में भर्ती के लिए निःशुल्क कोचिंग के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत युवाओं को रोजगार विभाग द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी...