शिक्षा और जनजातीय कल्याण की समीक्षा : कलेक्टर ने दिए छात्र सुविधाओं में सुधार के निर्देश

Posted On:- 2026-04-15




सूरजपुर (वीएनएस)। जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आज कलेक्टर एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आदिवासी विकास विभाग और शिक्षा विभाग की गतिविधियों की गहन समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

छात्रावास-आश्रम में शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश : 

बैठक की शुरुआत आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा से हुई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आगामी शैक्षणिक सत्र में छात्रावास, आश्रम एवं कन्या शिक्षा परिसर में प्रवेश नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए तथा कोई भी सीट रिक्त न रहे। इसके लिए बेहतर कार्ययोजना बनाकर उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इसके साथ ही देवगुड़ी एवं प्राधिकरण के अपूर्ण निर्माण कार्यों को अविलंब गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए गए।

नवाचार के रूप में लागू होगा ग्रेडिंग सिस्टम : 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शिक्षा, परीक्षा परिणाम, अधोसंरचना की देखरेख एवं छात्रों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के आधार पर ग्रेडिंग सिस्टम को नवाचार के रूप में लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण और उन्नत रहवासी व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

सिविक सेंस और मध्यान्ह भोजन गुणवत्ता पर विशेष जोर : 

शिक्षा विभाग की समीक्षा में बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था के साथ-साथ  विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सिविक सेंस विकसित करने पर जोर दिया गया। जिले के समस्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की आपार आईडी निर्माण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने समस्त बीईओ को निर्देश दिए कि शेष विद्यार्थियों के वांछित दस्तावेज शीघ्र पूर्ण कर आपार आईडी निर्माण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई ताकि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़े।

बैठक में आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त घनश्याम कुमार सिंह, सहायक संचालक रविंद्र सिंह, डीएमसी मनोज साहू, समस्त बीईओ तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।




Related News
thumb

151 समाजसेवियों का होगा सम्मान, ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ 18 को

सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 18 अप्रैल, शनिवार को राजधानी में ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो...


thumb

लंबित ई-चालान वालों को राहत, लोक अदालत में निपटारा का मौका

लंबित ई-चालान वाले वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। ऐसे सभी मामलों का निराकरण मई में आयोजित होने वाली लोक अदालत में किया जाएगा। इसके लिए वाहन स्...


thumb

पंडरिया 57 करोड़ की लागत से बनेंगीं 27 सड़कें, सीएम साय ने किया वर्चु...

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी परिवारों के सुगम आवागमन एवं उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डबल इंजन भाजपा सरका...


thumb

जनगणना में लगे कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्ती, कलेक्टर की अनुमति...

राज्य सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर अहम आदेश जारी करते हुए इसमें लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्त नियंत्रण लागू कर दिया है। अब जन...


thumb

स्थानीय अवकाश की घोषणा: 3 दिन रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश रायपुर अटल नगर व रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, शासकीय सं...


thumb

अग्निवीर में भर्ती के लिए निःशुल्क कोचिंग के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत युवाओं को रोजगार विभाग द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी...