जनगणना 2027 : प्रतापपुर और ओड़गी में प्रगणकों का प्रथम बैच प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ

Posted On:- 2026-04-15




सूरजपुर (वीएनएस)। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण - मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना - को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन तथा जिला जनगणना अधिकारी पुष्पेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सूरजपुर जिले के तहसील प्रतापपुर चार्ज एवं तहसील ओड़गी चार्ज में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 13 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ हो गया है।

फील्ड ट्रेनर ने दिया विस्तृत प्रशिक्षण : 

प्रशिक्षण के पहले दिन फील्ड ट्रेनर द्वारा उक्त चार्ज अन्तर्गत समस्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना प्रक्रिया की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। जनगणना चार्ज लटोरी में शा.उ.मा.वि. भवन, लटोरी में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित फील्ड ट्रेनर्स एवं प्रगणकों से प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी प्राप्त की गई।

सॉफ्टवेयर हैण्डलिंग के दिए गए निर्देश : 

प्रशिक्षण में उपस्थित प्रगणकों को फील्ड ट्रेनिंग के साथ-साथ जनगणना सॉफ्टवेयर की हैण्ड होल्डिंग कराई गई। प्रशिक्षण सभा को उदाहरणों के माध्यम से अधिक रोचक एवं प्रभावी बनाया गया तथा प्रश्नोत्तर सत्र के जरिए कठिन बिन्दुओं को चिन्हांकित कर उनका समाधान किया गया। गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिभागियों के लिए भोजन-जलपान की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।




Related News
thumb

151 समाजसेवियों का होगा सम्मान, ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ 18 को

सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 18 अप्रैल, शनिवार को राजधानी में ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो...


thumb

लंबित ई-चालान वालों को राहत, लोक अदालत में निपटारा का मौका

लंबित ई-चालान वाले वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। ऐसे सभी मामलों का निराकरण मई में आयोजित होने वाली लोक अदालत में किया जाएगा। इसके लिए वाहन स्...


thumb

पंडरिया 57 करोड़ की लागत से बनेंगीं 27 सड़कें, सीएम साय ने किया वर्चु...

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी परिवारों के सुगम आवागमन एवं उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डबल इंजन भाजपा सरका...


thumb

जनगणना में लगे कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्ती, कलेक्टर की अनुमति...

राज्य सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर अहम आदेश जारी करते हुए इसमें लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्त नियंत्रण लागू कर दिया है। अब जन...


thumb

स्थानीय अवकाश की घोषणा: 3 दिन रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश रायपुर अटल नगर व रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, शासकीय सं...


thumb

अग्निवीर में भर्ती के लिए निःशुल्क कोचिंग के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत युवाओं को रोजगार विभाग द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी...