अफवाहों से बचे - जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता

Posted On:- 2026-04-16




कोरिया (वीएनएस)। जिला प्रशासन द्वारा जिले में संचालित पेट्रोल पंपों एवं गैस एजेंसियों में ईंधन की उपलब्धता की समीक्षा की गई। समीक्षा के अनुसार जिले के बैकुण्ठपुर, सोनहत एवं पोड़ी-बचरा में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 1,64,631 लीटर पेट्रोल एवं 1,76,216 लीटर डीजल उपलब्ध है। विभिन्न ऑयल कंपनियों के पेट्रोल पंपों में नियमित रूप से आपूर्ति हो रही है, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। इसी प्रकार एलपीजी (घरेलू एवं व्यावसायिक) गैस की भी पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। जिले में 783 घरेलू गैस सिलेंडर एवं 228 व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध हैं तथा संबंधित एजेंसियों को निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा सभी पेट्रोल पंप संचालकों एवं गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे नियमित रूप से स्टॉक अपडेट रखें तथा आम नागरिकों को सुचारू रूप से ईंधन उपलब्ध कराएं। जिला प्रशासन आम नागरिकों से अपील  करते हुए कहा है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें एवं पेट्रोल, डीजल या गैस का अनावश्यक भंडारण न करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित विभाग, अधिकारियों  या टोलफ्री नम्बर से संपर्क करें। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है एवं आवश्यकता अनुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



Related News
thumb

151 समाजसेवियों का होगा सम्मान, ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ 18 को

सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 18 अप्रैल, शनिवार को राजधानी में ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो...


thumb

लंबित ई-चालान वालों को राहत, लोक अदालत में निपटारा का मौका

लंबित ई-चालान वाले वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। ऐसे सभी मामलों का निराकरण मई में आयोजित होने वाली लोक अदालत में किया जाएगा। इसके लिए वाहन स्...


thumb

पंडरिया 57 करोड़ की लागत से बनेंगीं 27 सड़कें, सीएम साय ने किया वर्चु...

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी परिवारों के सुगम आवागमन एवं उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डबल इंजन भाजपा सरका...


thumb

जनगणना में लगे कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्ती, कलेक्टर की अनुमति...

राज्य सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर अहम आदेश जारी करते हुए इसमें लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्त नियंत्रण लागू कर दिया है। अब जन...


thumb

स्थानीय अवकाश की घोषणा: 3 दिन रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश रायपुर अटल नगर व रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, शासकीय सं...


thumb

अग्निवीर में भर्ती के लिए निःशुल्क कोचिंग के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत युवाओं को रोजगार विभाग द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी...