कोरिया (वीएनएस)।जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। अप्रैल और मई के दौरान पड़ने वाली भीषण गर्मी और हीटवेव (लू) को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। विभाग ने डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और आंखों के संक्रमण (आई फ्लू) जैसी मौसमी बीमारियों के खतरे से आगाह किया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होना कई बीमारियों को जन्म देता है। इससे बचने के लिए नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और ओआरएस का सेवन करने की सलाह दी गई है।
खान-पान को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। बासी और अस्वच्छ भोजन से उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं, इसलिए केवल ताजा भोजन ही सेवन करने की सलाह दी गई है।
विभाग ने नागरिकों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच धूप में निकलने से बचने, सिर को ढककर रखने तथा हल्के और सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। बाहर जाते समय टोपी और धूप के चश्मे का उपयोग भी लाभकारी बताया गया है। यदि किसी व्यक्ति को सिरदर्द, चक्कर, कमजोरी या उल्टी जैसे लक्षण महसूस हों, तो तुरंत ठंडी जगह पर आराम करने और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
विशेषज्ञों ने बताया कि लू लगना एक गंभीर स्थिति हो सकती है, जिसमें शरीर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है और पसीना आना बंद हो सकता है। समय पर इलाज न मिलने पर यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है और नागरिकों से सतर्क रहकर सुरक्षित रहने की अपील की है।
सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 18 अप्रैल, शनिवार को राजधानी में ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो...
लंबित ई-चालान वाले वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। ऐसे सभी मामलों का निराकरण मई में आयोजित होने वाली लोक अदालत में किया जाएगा। इसके लिए वाहन स्...
पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी परिवारों के सुगम आवागमन एवं उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डबल इंजन भाजपा सरका...
राज्य सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर अहम आदेश जारी करते हुए इसमें लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्त नियंत्रण लागू कर दिया है। अब जन...
छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश रायपुर अटल नगर व रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, शासकीय सं...
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत युवाओं को रोजगार विभाग द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी...