जनगणना 2027 की तैयारी पूरी, जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार

Posted On:- 2026-04-16




मोबाइल ऐप से होगी जनगणना, 1 मई से मकान सूचीकरण का कार्य शुरू

कोरिया (वीएनएस)। भारत की जनगणना 2027 को लेकर कोरिया जिला में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला कलेक्टर एवं प्रधान जनगणना अधिकारी श्रीमती चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए व्यापक तैयारी की है। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी, जिसमें मोबाइल ऐप का उपयोग किया जाएगा। जनगणना का प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण’ 1 मई से 30 मई 2026 के बीच संपन्न किया जाएगा।

इसके अलावा, नागरिकों को स्वगणना की सुविधा भी दी गई है। कोई भी परिवार का मुखिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच जनगणना पोर्टल/वेबसाइट के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकता है। स्वगणना के बाद प्राप्त कोड को प्रगणक को विजिट के दौरान बताना अनिवार्य होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना के दौरान एकत्र की गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इस डेटा का उपयोग केवल जनहित में नीतियों के निर्माण के लिए किया जाएगा, इसलिए नागरिकों से सही और पूर्ण जानकारी देने की अपील की गई है।

जिले में सभी चार्ज अधिकारियों द्वारा हाउस लिस्टिंग ब्लॉक तैयार कर लिया गया है और प्रत्येक भवन की नंबरिंग भी पूरी कर ली गई है।

फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण मार्च महीने में ही पूरा कर लिया गया है। अब 15 अप्रैल से प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन-तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। जनगणना का दूसरा चरण ‘जनसंख्या गणना’ फरवरी-मार्च 2027 में किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी।



Related News
thumb

151 समाजसेवियों का होगा सम्मान, ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ 18 को

सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 18 अप्रैल, शनिवार को राजधानी में ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो...


thumb

लंबित ई-चालान वालों को राहत, लोक अदालत में निपटारा का मौका

लंबित ई-चालान वाले वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। ऐसे सभी मामलों का निराकरण मई में आयोजित होने वाली लोक अदालत में किया जाएगा। इसके लिए वाहन स्...


thumb

पंडरिया 57 करोड़ की लागत से बनेंगीं 27 सड़कें, सीएम साय ने किया वर्चु...

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी परिवारों के सुगम आवागमन एवं उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डबल इंजन भाजपा सरका...


thumb

जनगणना में लगे कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्ती, कलेक्टर की अनुमति...

राज्य सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर अहम आदेश जारी करते हुए इसमें लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्त नियंत्रण लागू कर दिया है। अब जन...


thumb

स्थानीय अवकाश की घोषणा: 3 दिन रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश रायपुर अटल नगर व रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, शासकीय सं...


thumb

अग्निवीर में भर्ती के लिए निःशुल्क कोचिंग के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत युवाओं को रोजगार विभाग द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी...