नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत, महिला जनप्रतिनिधियों ने बताया ऐतिहासिक कदम

Posted On:- 2026-04-16




महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत का सपना

कोरिया (वीएनएस)। नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल माने जा रहे नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक) को लेकर जिले की महिला जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताई है। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक मील का पत्थर बताया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वन्दना राजवाड़े ने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक निश्चित ही देश की करोड़ो महिलाओं के लिए काफी लाभकारी साबित होगा, उन्होंने कहा आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी चमक व धमक बनाने में सफल हुई है। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता राजवाड़े ने कहा कि यह दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उनके अनुसार, यह अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के प्रति सम्मान, विश्वास और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का ऐतिहासिक संकल्प है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव ‘शक्ति’ का रूप माना गया है, लेकिन संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी अपेक्षाकृत कम रही है। यह कानून उस असंतुलन को दूर करेगा और महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त भूमिका देगा। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सौभाग्यवती कुसरो ने कहा कि यह दशकों पुरानी मांग थी, जो अब साकार होने जा रही है। इस अधिनियम से महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और देश को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सीधे नीति निर्माण में शामिल होंगी, तो निर्णय अधिक समावेशी, संवेदनशील और दूरदर्शी होंगे। यह केवल महिलाओं के सशक्तिकरण का विषय नहीं, बल्कि एक मजबूत और संतुलित श्नए भारतश् की नींव है। उन्होंने आगे कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन’ का अर्थ केवल सम्मान नहीं, बल्कि अधिकार देना है। अब अधिक महिलाएं संसद और विधानसभाओं तक पहुंचेंगी, जो अपने अधिकारों और समाज के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाएंगी।



Related News
thumb

151 समाजसेवियों का होगा सम्मान, ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ 18 को

सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 18 अप्रैल, शनिवार को राजधानी में ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो...


thumb

लंबित ई-चालान वालों को राहत, लोक अदालत में निपटारा का मौका

लंबित ई-चालान वाले वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। ऐसे सभी मामलों का निराकरण मई में आयोजित होने वाली लोक अदालत में किया जाएगा। इसके लिए वाहन स्...


thumb

पंडरिया 57 करोड़ की लागत से बनेंगीं 27 सड़कें, सीएम साय ने किया वर्चु...

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी परिवारों के सुगम आवागमन एवं उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डबल इंजन भाजपा सरका...


thumb

जनगणना में लगे कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्ती, कलेक्टर की अनुमति...

राज्य सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर अहम आदेश जारी करते हुए इसमें लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्त नियंत्रण लागू कर दिया है। अब जन...


thumb

स्थानीय अवकाश की घोषणा: 3 दिन रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश रायपुर अटल नगर व रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, शासकीय सं...


thumb

अग्निवीर में भर्ती के लिए निःशुल्क कोचिंग के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत युवाओं को रोजगार विभाग द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी...