दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जनगणना 2027 के तहत जनगणना कार्य निदेशालय रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दंतेवाड़ा में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला जनगणना अधिकारी द्वारा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को तकनीकी प्रक्रियाओं, प्रपत्रों के संधारण तथा डिजिटल प्रविष्टियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
उन्होंने प्रशिक्षण सत्रों को प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए सभी को अपनी भूमिका पूरी गंभीरता से निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि विकास योजनाओं की मजबूत आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी और सजगता के साथ करें।
प्रथम चरण के इस प्रशिक्षण में जिले की 6 तहसीलों के 202 प्रगणकों एवं 33 पर्यवेक्षकों सहित कुल 235 कर्मियों को 6 बैचों में प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी अशोक कुमार, जिला जनगणना अधिकारी मूलचंद चोपड़ा, सभी तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी (ग्रामीण) उपस्थित रहे।
सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 18 अप्रैल, शनिवार को राजधानी में ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो...
लंबित ई-चालान वाले वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। ऐसे सभी मामलों का निराकरण मई में आयोजित होने वाली लोक अदालत में किया जाएगा। इसके लिए वाहन स्...
पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी परिवारों के सुगम आवागमन एवं उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डबल इंजन भाजपा सरका...
राज्य सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर अहम आदेश जारी करते हुए इसमें लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्त नियंत्रण लागू कर दिया है। अब जन...
छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश रायपुर अटल नगर व रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, शासकीय सं...
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत युवाओं को रोजगार विभाग द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी...