‘गुम्मा’ पंचायत की पहली महिला सरपंच संभाल रहीं विकास की बागडोर

Posted On:- 2026-04-17




प्रशासन के सहयोग से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बदलाव की नई कहानी

सुकमा (वीएनएस)। कभी नक्सल दहशत और डर के लिए पहचाने जाने वाले सुकमा जिले छिंदगढ़ विकासखंड में स्थित ग्राम पंचायत गुम्मा आज बदलाव की नई कहानी लिख रहा है। इस परिवर्तन की सबसे मजबूत वजह बनी हैं गांव की पहली महिला सरपंच श्रीमती विमला नाग, जिन्होंने खौफ के माहौल में भी हार नहीं मानी और विकास को अपना संकल्प बना लिया। विमला का संघर्ष केवल एक सरपंच बनने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने गांव की पहचान ही बदलने की दिशा में काम शुरू किया जहां कभी सन्नाटा और डर था, वहां अब उम्मीद और निर्माण की आवाज सुनाई देती है।

साल 2016 से पहले गुमा की स्थिति बेहद कठिन थी। यह क्षेत्र धुर नक्सल प्रभावित था, जहां शासन की योजनाएं पहुंच से दूर थीं और मूलभूत सुविधाएं लगभग न के बराबर थीं। ऐसे समय में विमला नाग ने गांव की जिम्मेदारी उठाने का फैसला किया। परिवार और ग्रामीणों के समर्थन से उन्होंने चुनाव लड़ने की ठानी। नक्सलियों की धमकियों और भय के बीच भी उनका हौसला डिगा नहीं। सरपंच बनने के बाद उन्होंने गांव के लिए विकास की ऐसी नींव रखी, जिसने गुमा को धीरे-धीरे अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ा दिया।

आज सरपंच श्रीमती विमला नाग के प्रयासों का असर गांव की तस्वीर में साफ दिखाई देता है। जहां पहले रास्ते तक नहीं थे, वहां अब पक्की सड़कों ने गांव को जोड़ दिया है। बिजली घर-घर पहुंच चुकी है और शासन की योजनाएं अब ग्रामीणों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही हैं। ग्रामीणों को पक्की छत देने के लिए 275 प्रधानमंत्री आवास का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है। स्वच्छता अभियान को गति देते हुए गांव को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। यह बदलाव केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गांव की सोच और आत्मविश्वास भी बदलने लगा है।

श्रीमती विमला नाग ने विकास के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को भी अपनी प्राथमिकता बनाया। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्व-सहायता समूहों को सक्रिय किया, जिससे महिलाएं आज आर्थिक गतिविधियों से जुड़कर अपनी पहचान बना रही हैं। विमला का मानना है कि गांव का विकास तभी टिकाऊ होगा जब महिलाएं भी आगे बढ़ें और निर्णय प्रक्रिया में भागीदार बनें। जिला प्रशासन का सपना अब गुमा सहित सभी गांवों को केवल सुविधाओं से सम्पन्न गांव बनाना नहीं, बल्कि एक मॉडल विलेज के रूप में स्थापित करना है।



Related News
thumb

151 समाजसेवियों का होगा सम्मान, ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ 18 को

सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 18 अप्रैल, शनिवार को राजधानी में ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो...


thumb

लंबित ई-चालान वालों को राहत, लोक अदालत में निपटारा का मौका

लंबित ई-चालान वाले वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। ऐसे सभी मामलों का निराकरण मई में आयोजित होने वाली लोक अदालत में किया जाएगा। इसके लिए वाहन स्...


thumb

पंडरिया 57 करोड़ की लागत से बनेंगीं 27 सड़कें, सीएम साय ने किया वर्चु...

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी परिवारों के सुगम आवागमन एवं उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डबल इंजन भाजपा सरका...


thumb

जनगणना में लगे कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्ती, कलेक्टर की अनुमति...

राज्य सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर अहम आदेश जारी करते हुए इसमें लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्त नियंत्रण लागू कर दिया है। अब जन...


thumb

स्थानीय अवकाश की घोषणा: 3 दिन रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश रायपुर अटल नगर व रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, शासकीय सं...


thumb

अग्निवीर में भर्ती के लिए निःशुल्क कोचिंग के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत युवाओं को रोजगार विभाग द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी...