सुकमा (वीएनएस)। जिले में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। नागरिकों को पहली बार स्व-गणना की सुविधा दी गई है, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति सेंसस वेब पोर्टल http://se.census.gov.in के माध्यम से जनगणना प्रपत्र में अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन भर सकता है। जिले में यह प्रक्रिया गुरुवार 16 अप्रैल से शुरू हो गई है। कलेक्टर अमित कुमार ने आज सुबह पोर्टल पर अपना स्व-गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरकर इस पहल की शुरुआत की और नागरिकों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
कलेक्टर ने बताया कि स्व-गणना की प्रक्रिया सरल और सुरक्षित है, जिसे घर का मुखिया भर सकता है। एक मोबाइल से केवल एक ही स्व-गणना फॉर्म भरा जा सकेगा। यह फॉर्म सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भरा जा सकता है। फॉर्म भरने पर एक आईडी प्राप्त होगी, जिसे प्रगणक के घर आने पर बताना होगा। यदि कोई व्यक्ति स्व-गणना नहीं भर पाता, तो 1 से 30 मई के बीच प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी दर्ज करेंगे। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह गोपनीय है और दी गई जानकारी साक्ष्य के रूप में मान्य नहीं होगी।
जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिले में 15 अप्रैल से प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण भी प्रारंभ कर दिया गया है, जो तीन चरणों में पूरा होगा। जनगणना का प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) के रूप में 01 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक “Census 2027-HLO” मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल डाटा संग्रह करेंगे और स्व-गणना के जरिए भरी गई जानकारी का सत्यापन भी किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि जनगणना के आंकड़े कल्याणकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण तथा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का आधार बनते हैं।
सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 18 अप्रैल, शनिवार को राजधानी में ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो...
लंबित ई-चालान वाले वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। ऐसे सभी मामलों का निराकरण मई में आयोजित होने वाली लोक अदालत में किया जाएगा। इसके लिए वाहन स्...
पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी परिवारों के सुगम आवागमन एवं उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डबल इंजन भाजपा सरका...
राज्य सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर अहम आदेश जारी करते हुए इसमें लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्त नियंत्रण लागू कर दिया है। अब जन...
छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश रायपुर अटल नगर व रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, शासकीय सं...
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत युवाओं को रोजगार विभाग द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी...