बिलाईगढ़ में रात्रिकालीन चौपाल, ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताई समस्याएं

Posted On:- 2026-04-23




बिलाईगढ़ (वीएनएस)। बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत चिचोली में रात्रिकालीन जन चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां जिले भर के तमाम अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीण शामिल हुए।

बतादें कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार सहित राज्य सरकार की तमाम छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण योजनाओं को अंतिम स्तर के लोंगों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया। जिले के कलेक्टर संजय कन्नौजे ने कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों को केंद्र सरकार सहित राज्य सरकार की योजनाओं को बताया। साथ ही उन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल रहा या नही ग्रामीणों से पूछा।

वहीं कलेक्टर के पूछने पर कुछ ग्रामीणों ने भी एक-एक कर अपनी समस्या कलेक्टर के सामने रखा। जहां कलेक्टर ने तत्काल मौके पर निराकरण करने अधिकारी को निर्देश दिए। वहीं कुछ ग्रामीणों ने पीएम आवास सहित महतारी वंदन योजना और किसान सम्माननिधि योजना का  लाभ  मिलने की बात कही । हालाँकि कुछ ग्रामीणों ने रेत खनन हेतु बड़ी गाड़ियों की आवाजाही से सड़क खराब होने की शिकायत की तो विद्युत लो वोल्टेज से परेशान होने सहित विद्युत पोल लगवाने की भी शिकायत दी। जिस पर तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों को समस्या सुलझाने कहा। महतारी वंदन योजना के पात्र महिलाओं को kyc कराने की सलाह दी और कहाकि kyc हेतु सीएससी सेंटरों में निःशुल्क किया जा रहा है। सीएससी सेंटर द्वारा पैसों की मांग की जाने पर उनका  शिकायत करने को भी कहा गया। 



Related News
thumb

ऑनलाइन रिफंड के नाम पर साइबर ठगी, पश्चिम बंगाल से आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल कवर के रिफंड के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक आरोपी को खमतराई पुलिस ने साइबर सेल की मदद से पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है।


thumb

घर में काम करने वाली नौकरानी निकली चोर, ढाई लाख नगदी समेत गिरफ्तार

राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर इलाके में घर में काम करने वाली नौकरानी द्वारा लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है।


thumb

शातिर चोर निकला बीटेक डिग्रीधारी, चोरी की 13 बाइक बरामद

राजधानी रायपुर में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि आरोपी बीटेक डि...


thumb

छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं होने को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस बीच साय सरकार विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। यह बैठक ...


thumb

रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, अंतर्राज्यीय आरोपी समेत 6 गिरफ...

रायपुर में पुलिस ने गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में उड़ीसा का एक अंतर्राज्यीय...


thumb

मिडनाइट एक्शन में रायपुर पुलिस का शिकंजा: 20 वारंटी गिरफ्तार, 150 ब...

राजधानी में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात सघन कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के मध्य ज़ोन में हुए ...