मिडनाइट एक्शन में रायपुर पुलिस का शिकंजा: 20 वारंटी गिरफ्तार, 150 बदमाशों के घरों पर दबिश

Posted On:- 2026-04-23




रायपुर (वीएनएस)। राजधानी में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात सघन कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के मध्य ज़ोन में हुए इस मिडनाइट ऑपरेशन से बदमाशों में हड़कंप मच गया।

22-23 अप्रैल की दरम्यानी रात चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व डीसीपी सेंट्रल ज़ोन उमेश प्रसाद गुप्ता ने किया। उनके साथ एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल, एसीपी दीपक मिश्रा और एसीपी रमाकांत सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। करीब 150 जवानों की 10 टीमों ने मिलकर पूरे मध्य ज़ोन में कार्रवाई को अंजाम दिया।

20 वारंटी गिरफ्तार, कई पर केस दर्ज
अभियान के दौरान पुलिस ने 11 स्थायी वारंट और 9 गिरफ्तारी वारंट तामील करते हुए कुल 20 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 32 संदिग्धों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए NDPS Act के तहत 2 मामले दर्ज किए गए, जबकि एक आरोपी पर Arms Act के तहत केस दर्ज हुआ।

150 से ज्यादा बदमाशों के घरों पर दबिश
पुलिस ने अभियान के दौरान 70 हिस्ट्रीशीटर और करीब 85 पुराने चोरों व चाकूबाजों के घरों पर एक साथ दबिश देकर सरप्राइज चेकिंग की। इससे अपराधियों में खौफ का माहौल बन गया।

ड्रोन और नाकेबंदी से कसी गई निगरानी
संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर पुलिस ने कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया। ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी रखी गई, जबकि संभावित रास्तों पर नाके लगाकर वाहनों की सघन जांच की गई।

50 से ज्यादा अपराधियों पर कार्रवाई
पूरे ऑपरेशन के दौरान 55 से अधिक अपराधियों के खिलाफ गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

इस कार्रवाई के बाद आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है, वहीं अपराधियों के बीच साफ संदेश गया है कि अब पुलिस सख्त एक्शन के मूड में है।



Related News
thumb

विश्वशांति का उदघोष, गोदोहासन में सवा 5 लाख नवकार जाप 26 को

जैन संवेदना ट्रस्ट द्वारा महावीर स्वामी के कैवल्य कल्याण दिवस निमित्ते सवा पांच लाख नवकार जाप का अनुष्ठान रखा गया है। वैशाख सुदी 10, रविवार 26 अप्र...


thumb

ऑनलाइन रिफंड के नाम पर साइबर ठगी, पश्चिम बंगाल से आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल कवर के रिफंड के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक आरोपी को खमतराई पुलिस ने साइबर सेल की मदद से पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है।


thumb

घर में काम करने वाली नौकरानी निकली चोर, ढाई लाख नगदी समेत गिरफ्तार

राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर इलाके में घर में काम करने वाली नौकरानी द्वारा लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है।


thumb

शातिर चोर निकला बीटेक डिग्रीधारी, चोरी की 13 बाइक बरामद

राजधानी रायपुर में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि आरोपी बीटेक डि...


thumb

छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं होने को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस बीच साय सरकार विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। यह बैठक ...


thumb

रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, अंतर्राज्यीय आरोपी समेत 6 गिरफ...

रायपुर में पुलिस ने गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में उड़ीसा का एक अंतर्राज्यीय...