कलेक्टर अमित कुमार ने किया जनगणना कार्य का औचक निरीक्षण

Posted On:- 2026-05-03




घर-घर पहुंचकर जनगणना की जानकारी खुद भरी

सुकमा (वीएनएस)। जिले के कलेक्टर  अमित कुमार ने कोंटा विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत बंडा में चल रहे जनगणना कार्य का निरीक्षण कर प्रशासन की सक्रियता और जिम्मेदारी का परिचय दिया। उनके अचानक पहुंचने से जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों में तत्परता देखने को मिली और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित हुई।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  अमित कुमार ने केवल औपचारिक समीक्षा तक सीमित न रहकर पर्यवेक्षक के साथ स्वयं हितग्राहियों के घर जाकर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जनगणना के अंतर्गत शामिल 33 बिंदुओं पर हितग्राही श्रीमती हड़मे माड़वी और मड़कम सुक्की से सीधे संवाद कर आवश्यक विवरण पूछे और मकान नंबर, मुखिया का नाम, आधार नंबर तथा मोबाइल नंबर जैसी जानकारी स्वयं भरकर प्रक्रिया की पारदर्शिता को मजबूत किया।

कलेक्टर ने जनगणना के साथ-साथ ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने पेयजल व्यवस्था, बिजली की उपलब्धता, गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेकर शासन की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन को गंभीरता से परखा।

कलेक्टर  अमित कुमार की इस पहल से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और भरोसा और अधिक बढ़ा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना कार्य पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ सही हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।



Related News
thumb

शिविर में सैकड़ो ग्रामीण हुए लाभान्वित, दिव्यांगजनों ट्राई साइकिल, छ...

जशपुर विकास खंड के समीपस्थ ग्राम पंचायत बोकी, बरटोली में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। जशपुर


thumb

टेम्पू शिविर में योगाभ्यास, स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण का दिया ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में संचालित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जनसमस्याओं के निराकरण एवं शासन की योजनाओं की जानकारी आम...


thumb

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से प्रभाष कुमार जैन को बिजली बिल से...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। इसी योज...


thumb

’सुशासन तिहार’ से जीवन में लौटी खुशहालीः ग्राम बेलदगी की सीतारानी क...

जब शासन-प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ आम जनता के द्वार पहुँचता है, तो किस तरह एक गरीब परिवार का जीवन बदल सकता है, इसकी एक भावुक मिसाल लखनपुर विका...


thumb

सुशासन तिहार’ से साकार हो रहा मुख्यमंत्री का विजन : ग्राम बेलदगी के...

राज्य सरकार के ’सुशासन तिहार’ आम नागरिकों के समस्या का समाधान हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप, समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति त...


thumb

बतौली महिला एफपीओ द्वारा कृषि सामग्री केंद्र, सिलाई-कपड़ा केंद्र व क...

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में जिले के बतौली महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (ए...