फायदागुड़ा में सोलर पेयजल योजना का निरीक्षण, केंद्रीय मिशन संचालक ने दिए अहम निर्देश

Posted On:- 2026-05-03




सभी ग्रामीणों को मिले स्वच्छ पानी- केंद्रीय मिशन संचालक कमल किशोर सोन का संदेश

सुकमा (वीएनएस)। भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के मिशन संचालक  कमल किशोर सोन ने सुकमा जिले के प्रवास के दौरान दुब्बाटोटा पंचायत अंतर्गत ग्राम फ़ायदागुड़ा में सोलर पंप आधारित पेयजल योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर  अमित कुमार भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पानी टंकी एवं स्टैंड पोस्ट का अवलोकन करते हुए योजना की कार्यप्रगति की जानकारी ली। केंद्रीय सचिव श्री सोन ने ग्राम की सरपंच श्रीमती परसेक दुले से जल जीवन मिशन के कार्यों पर चर्चा करते हुए गांव की जनसंख्या, पानी टंकी के संचालन की तिथि तथा पूर्व में ग्रामीणों के पेयजल स्रोतों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर योजना से मिलने वाले लाभ और वर्तमान व्यवस्था की स्थिति को समझा तथा अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।

मिशन संचालक ने कहा कि कोई भी गांव जल जीवन मिशन की योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए और सभी ग्रामीणों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने जल संचय पर विशेष ध्यान देने की बात कही तथा सरपंच एवं सचिवों को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल में लॉगिन कर समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही गांव के एक व्यक्ति को प्रशिक्षित कर मिशन के कार्यों में सक्रिय भूमिका देने तथा स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने हेतु नियमित अंतराल में पानी टंकी की सफाई कराने और सुधार कार्य करने के निर्देश भी दिए। ग्रामवासियों से स्वच्छ भारत मिशन योजना कि जानकारी ली गई। सरपंच श्रीमती दुले ने ग्रामवासियों के द्वारा शौचालय के उपयो कि जानकारी दी गई। केंद्रीय सचिव ने ग्रामीणों को जल संचयन और सोर्स सस्टेनेबीलिटी के बारे में भी जागरूक किया ताकि सोर्स लम्बे अंतराल के लिए उपयोग किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मिशन संचालक  ओंकेश चंद्रवंशी, मुख्य अभियंता  जीएल लखेरा, अधीक्षण अभियंता  कैलाश मढ़रिया, एसडीएम  सुभाष शुक्ला, जनपद सीईओ  सुमित ध्रुव, एसडीओ  गौरव सोनकिया एवं अन्य स्थानीय अधिकारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

शिविर में सैकड़ो ग्रामीण हुए लाभान्वित, दिव्यांगजनों ट्राई साइकिल, छ...

जशपुर विकास खंड के समीपस्थ ग्राम पंचायत बोकी, बरटोली में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। जशपुर


thumb

टेम्पू शिविर में योगाभ्यास, स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण का दिया ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में संचालित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जनसमस्याओं के निराकरण एवं शासन की योजनाओं की जानकारी आम...


thumb

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से प्रभाष कुमार जैन को बिजली बिल से...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। इसी योज...


thumb

’सुशासन तिहार’ से जीवन में लौटी खुशहालीः ग्राम बेलदगी की सीतारानी क...

जब शासन-प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ आम जनता के द्वार पहुँचता है, तो किस तरह एक गरीब परिवार का जीवन बदल सकता है, इसकी एक भावुक मिसाल लखनपुर विका...


thumb

सुशासन तिहार’ से साकार हो रहा मुख्यमंत्री का विजन : ग्राम बेलदगी के...

राज्य सरकार के ’सुशासन तिहार’ आम नागरिकों के समस्या का समाधान हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप, समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति त...


thumb

बतौली महिला एफपीओ द्वारा कृषि सामग्री केंद्र, सिलाई-कपड़ा केंद्र व क...

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में जिले के बतौली महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (ए...