सुकमा में NMMSE छात्रवृत्ति परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न

Posted On:- 2026-05-03




196 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

सुकमा (वीएनएस)। राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) 2025-26 का आयोजन सुकमा जिले में पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित यह परीक्षा पी.एम.  स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेज़ी-हिंदी माध्यम विद्यालय, कोंटा सहित जिले के निर्धारित केंद्रों में आयोजित की गई, जहां प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की सतर्कता के चलते विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

जिला शिक्षा अधिकारी  जी.आर. मंडावी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित की जाती है। सुकमा जिले में परीक्षा के लिए दो केंद्र सुकमा एवं कोंटा बनाए गए थे, जहां कुल 196 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सहभागिता की। परीक्षा संचालन केंद्राध्यक्ष भरतलाल औरसा के नेतृत्व में पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया।

परीक्षा के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। एसडीएम  सुभाष शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर एवं जनपद पंचायत कोंटा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुमीत ध्रुव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी  एस.के. दीप एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी  पी. श्रीनिवास ने निरीक्षण कर केंद्र प्रबंधन को आवश्यक मार्गदर्शन दिया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की छात्रवृत्ति परीक्षाएं विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और प्रशासन का प्रयास है कि जिले के प्रत्येक प्रतिभाशाली विद्यार्थी को आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले।



Related News
thumb

शिविर में सैकड़ो ग्रामीण हुए लाभान्वित, दिव्यांगजनों ट्राई साइकिल, छ...

जशपुर विकास खंड के समीपस्थ ग्राम पंचायत बोकी, बरटोली में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। जशपुर


thumb

टेम्पू शिविर में योगाभ्यास, स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण का दिया ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में संचालित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जनसमस्याओं के निराकरण एवं शासन की योजनाओं की जानकारी आम...


thumb

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से प्रभाष कुमार जैन को बिजली बिल से...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। इसी योज...


thumb

’सुशासन तिहार’ से जीवन में लौटी खुशहालीः ग्राम बेलदगी की सीतारानी क...

जब शासन-प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ आम जनता के द्वार पहुँचता है, तो किस तरह एक गरीब परिवार का जीवन बदल सकता है, इसकी एक भावुक मिसाल लखनपुर विका...


thumb

सुशासन तिहार’ से साकार हो रहा मुख्यमंत्री का विजन : ग्राम बेलदगी के...

राज्य सरकार के ’सुशासन तिहार’ आम नागरिकों के समस्या का समाधान हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप, समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति त...


thumb

बतौली महिला एफपीओ द्वारा कृषि सामग्री केंद्र, सिलाई-कपड़ा केंद्र व क...

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में जिले के बतौली महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (ए...