डेंगू-मलेरिया के विरुद्ध निगम और स्वास्थ्य विभाग का घर-घर जागरूकता अभियान

Posted On:- 2026-05-07




​भिलाईनगर (वीएनएस)। निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय के निर्देशानुसार ​नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत मच्छर जनित रोगों के उन्मूलन और जन-जागरूकता के लिए जोन-3 मदर टेरेसा नगर में व्यापक अभियान चलाया गया। वार्ड-35, शारदा पारा स्थित कुष्ठ बस्ती एवं भैरव बस्ती में निगम के विशेष दस्ते और जिला मलेरिया विभाग के सर्वेलेंस कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीम ने घर-घर जाकर गहन सर्वेक्षण किया।

​​टीम ने प्रत्येक घर में कूलर, पानी की टंकियों, ड्रमों और पुराने कंटेनरों की बारीकी से जांच की। जहां भी मच्छरों का प्रजनन (लार्वा) पाया गया, उस जमा पानी को तुरंत खाली करवाया गया। ​मच्छर लार्वा के नियंत्रण के लिए एक्यूगार्ड का छिड़काव किया गया। ​वयस्क मच्छरों को खत्म करने के लिए स्प्रेयर पंप के माध्यम से मैलाथियान का छिड़काव सुनिश्चित किया गया।

​बस्तियों की पक्की और कच्ची नालियों में ठहरे हुए पानी पर भी कीटनाशकों का उपयोग किया गया। सर्वे के दौरान नागरिकों को मच्छरदानी का उपयोग करने, घर के आसपास पानी न जमने देने और व्यक्तिगत सुरक्षा के उपायों के बारे में स्वास्थ्य शिक्षा दी गई। साथ ही, बचाव संबंधी जानकारी से युक्त पाम्पलेट का वितरण भी किया गया।

​नगर निगम प्रशासन ने अपील की है कि नागरिक अपने घरों के आसपास सफाई रखें और सप्ताह में कम से कम एक बार अपने कूलर और पानी के बर्तनों को सुखाकर साफ करें, ताकि मच्छर जनित बीमारियों के प्रसार को रोका जा सके।



Related News
thumb

IPL टिकट के नाम पर बड़ा स्कैम: मैच से पहले फर्जी वेबसाइट्स से ठगी शुरू

राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में एक बार फिर आईपीएल का रोमांच लौटने जा रहा है। 10 और 13 मई को यहां आईपीएल मैच आयोजित होने हैं, लेकिन मैच से पहले ही...


thumb

DRI की बड़ी कार्रवाई: हंस ट्रैवल्स के ऑफिस से नोटों से भरे 3 बोरे जब्त

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हंस ट्रैवल्स कार्यालय से नोटों से भरे तीन...


thumb

रायपुर में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने से हड़कंप

राजधानी के रावाभाठा इलाके में एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री मिलने से सनसनी फैल गई।


thumb

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैगा जनजाति के 13 बच्चों को बंधुआ म...

कबीरधाम जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैगा जनजाति के 13 नाबालिग बच्चों को बंधुआ मजदूरी और बाल तस्करी से मुक्त कराया है। मामले में पुलिस ...


thumb

मोतियाबिंद का प्राकृतिक उपचार, काला अर्क से आखों का ईलाज

छत्तीसगढ़ राज्य वनों से आच्छादित राज्य है, यहां के वनों में निवासरत परम्परागत वैद्यों के वनौषधियों का ज्ञान इसे और समृद्धशाली बनाता है। परम्परागत व...