सुकमा में सुशासन की मिसाल : सरकारी कर्मचारियों के लिए कलेक्ट्रेट में ही स्वास्थ्य जांच की सुविधा

Posted On:- 2026-05-07




कलेक्टर ने खुद कराई बीपी और शुगर की जांच

सुकमा (वीएनएस)। जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान एवं सुशासन तिहार के अंतर्गत एक प्रभावशाली और जनहितकारी पहल की गई है। इस पहल के तहत सरकारी कार्यालयों में ही विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर अधिकारीयों और कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब कर्मचारियों को स्वास्थ्य जांच या आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए कार्यालय से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे समय की बचत के साथ कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी।

यह अभियान दो चरणों में संचालित किया जा रहा है। 05 एवं 06 मई को कलेक्टर कार्यालय सुकमा में शिविर आयोजित किया गया है, जबकि 07 एवं 08 मई को जिला पंचायत कार्यालय एवं सीएमएचओ कार्यालय में शिविर के माध्यम से सेवाएं दी जाएंगी। इस पहल को और अधिक प्रेरणादायक बनाते हुए मंगलवार को कलेक्टर अमित कुमार स्वयं शिविर स्थल पर पहुंचे और बीपी व शुगर की जांच कराकर कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया। उनके इस कदम से यह संदेश गया कि स्वास्थ्य और सुशासन दोनों प्रशासन की प्राथमिकता हैं।

शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाओं का वितरण, लंबित आयुष्मान कार्ड निर्माण तथा जन्म-मृत्यु-विवाह प्रमाण पत्र से जुड़े कार्यों का त्वरित निष्पादन किया जा रहा है। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित यह अभियान प्रशासन की सक्रियता, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बनकर सामने आया है। इस पहल से न केवल कर्मचारियों को त्वरित लाभ मिल रहा है, बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ भी तेजी से पात्र लोगों तक पहुंचने की दिशा में मजबूत कदम साबित हो रहा है।




Related News
thumb

विद्यालय खुलने के साथ पालक-बालक संपर्क अभियान प्रारंभ

नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली द्वारा पालक-बाल...


thumb

सूरजपुर की बेटी ने नवाचार से बनाई नई पहचान, सोलर सेनेटरी किट को राष...

नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सूरजपुर जिले की एक छात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले और प्...


thumb

मुख्यमंत्री साय के हाथों मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्राप्त कर छात्र रा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सूरजपुर प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत शिवनंदनपुर निवासी कक्षा 11वीं के छात्र रामू सिंह, पिता रघुवी...


thumb

जिला अस्पताल सूरजपुर में 18 जून को विशाल निशुल्क कैंसर जांच शिविर

जिला चिकित्सालय सूरजपुर के सौजन्य से आगामी 18 जून 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक जिला अस्पताल, सूरजपुर में विशाल निशुल्क क...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने मत्स्य पालकों को वितरित किए आइस बॉक्स, योजनाओं क...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विकास एवं जनकल्याण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग द्वारा संच...


thumb

विकास और जनहित को मिलेगी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

जिला सूरजपुर के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का ...