मौलाना अब्दुल कलाम वार्ड सुकमा में लगा समाधान शिविर, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-05-07




नगर पालिका अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम ने कराई बीपी-शुगर की जांच

सुकमा (वीएनएस)। सुशासन तिहार के अंतर्गत नगरीय निकाय सुकमा के मौलाना अब्दुल कलाम भवन (वार्ड क्रमांक 02) में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें वार्ड क्रमांक 01, 02, 03 एवं 06 के बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित हुए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं से संबंधित सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं, जिससे आमजन को त्वरित राहत और समाधान मिला।

शिविर के दौरान कलेक्टर अमित कुमार ने औचक निरीक्षण कर सभी स्टॉलों का अवलोकन किया और विभागीय कर्मचारियों से योजनाओं की प्रगति एवं नागरिकों को मिल रही सेवाओं की जानकारी ली। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष हुँगाराम मरकाम भी मौजूद रहे। पालिका अध्यक्ष मरकाम ने शिविर में ही बीपी एवं शुगर की जांच कराकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कलेक्टर ने शिविर में पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अमित कुमार ने महिला एवं बाल विकास विभाग को महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का केवाईसी तत्काल कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शिविर में प्राप्त राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड एवं राजस्व संबंधी आवेदनों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने को कहा। प्रशासन की इस सक्रियता से शिविर जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आया और नागरिकों में शासन के प्रति विश्वास और संतोष का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर तहसीलदार गिरीश निम्बालकर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनीत साव, पार्षदगण रंजीत बारठ, शोभन गन्दामी, शेख नजीर, विवेक यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।




Related News
thumb

शिविर में सैकड़ो ग्रामीण हुए लाभान्वित, दिव्यांगजनों ट्राई साइकिल, छ...

जशपुर विकास खंड के समीपस्थ ग्राम पंचायत बोकी, बरटोली में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। जशपुर


thumb

टेम्पू शिविर में योगाभ्यास, स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण का दिया ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में संचालित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जनसमस्याओं के निराकरण एवं शासन की योजनाओं की जानकारी आम...


thumb

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से प्रभाष कुमार जैन को बिजली बिल से...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। इसी योज...


thumb

’सुशासन तिहार’ से जीवन में लौटी खुशहालीः ग्राम बेलदगी की सीतारानी क...

जब शासन-प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ आम जनता के द्वार पहुँचता है, तो किस तरह एक गरीब परिवार का जीवन बदल सकता है, इसकी एक भावुक मिसाल लखनपुर विका...


thumb

सुशासन तिहार’ से साकार हो रहा मुख्यमंत्री का विजन : ग्राम बेलदगी के...

राज्य सरकार के ’सुशासन तिहार’ आम नागरिकों के समस्या का समाधान हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप, समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति त...


thumb

बतौली महिला एफपीओ द्वारा कृषि सामग्री केंद्र, सिलाई-कपड़ा केंद्र व क...

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में जिले के बतौली महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (ए...