सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम बदवर में आयोजित शिविर में शामिल हुए प्रभारी सचिव

Posted On:- 2026-05-07




ग्रामीणों से संवाद कर जानी समस्याएं

कोंडागांव (वीएनएस)। जिले के प्रभारी सचिव भीम सिंह ने बुधवार को केशकाल विकासखंड के ग्राम बदवर में आयोजित जिला स्तरीय सुशासन तिहार और बस्तर मुन्ने शिविर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं जानी और संबंधित अधिकारियों को उनकी समस्याओं और मांगो के त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया। प्रभारी सचिव ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल में पहुंचकर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और कार्यों के प्रगति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रभारी सचिव ने कहा कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि सुशासन तिहार और बस्तर मुन्ने के माध्यम से  शासन जिला प्रशासन हर गांव तक पहुंचे और हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर पूरी गंभीरता के साथ संतोषजनक और समाधानपरक निराकरण करें।

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत शिविर के माध्यम से शासन गांव  गांव तक पहुंच रही है। इन शिविर में पहुंचकर अपनी मांगों और समस्याओं को अवश्य अवगत कराएं।

कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री वितरित की गई। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 05 हितग्राहियों को आवास की चाबी, 15 हितग्राहियों को श्रम कार्ड, 02 हितग्राहियों को आजीविक डबरी, 01 हितग्राही को राशन कार्ड, राजस्व विभाग द्वारा 10 डिजिटल किसान किताब, 10 बी वन खसरा और 01 अधिकार अभिलेख पत्र, शिक्षा विभाग द्वारा 04 जाति प्रमाण पत्र और समूह की 12 महिलाओं को लखपति दीदी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार भी सम्पन्न कराया गया।

शिविर में सरपंच धारिणी प्रधान, राम यदु, अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सीईओ  अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, एसडीएम आकांक्षा नायक सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

शिविर में सैकड़ो ग्रामीण हुए लाभान्वित, दिव्यांगजनों ट्राई साइकिल, छ...

जशपुर विकास खंड के समीपस्थ ग्राम पंचायत बोकी, बरटोली में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। जशपुर


thumb

टेम्पू शिविर में योगाभ्यास, स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण का दिया ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में संचालित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जनसमस्याओं के निराकरण एवं शासन की योजनाओं की जानकारी आम...


thumb

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से प्रभाष कुमार जैन को बिजली बिल से...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। इसी योज...


thumb

’सुशासन तिहार’ से जीवन में लौटी खुशहालीः ग्राम बेलदगी की सीतारानी क...

जब शासन-प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ आम जनता के द्वार पहुँचता है, तो किस तरह एक गरीब परिवार का जीवन बदल सकता है, इसकी एक भावुक मिसाल लखनपुर विका...


thumb

सुशासन तिहार’ से साकार हो रहा मुख्यमंत्री का विजन : ग्राम बेलदगी के...

राज्य सरकार के ’सुशासन तिहार’ आम नागरिकों के समस्या का समाधान हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप, समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति त...


thumb

बतौली महिला एफपीओ द्वारा कृषि सामग्री केंद्र, सिलाई-कपड़ा केंद्र व क...

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में जिले के बतौली महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (ए...