कोण्डागांव (वीएनएस)। जनगणना 2027 के अंतर्गत जिले में प्रथम चरण का कार्य 01 मई से प्रारंभ हो चुका है, जो 30 मई 2026 तक संचालित रहेगा। इस चरण में मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के प्रभारी सचिवभीम सिंह ने बुधवार को धनोरा तहसील के ग्राम बदवर पहुंचकर चल रहे जनगणना कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रगणकों से सीधे संवाद कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा एचएलओ मोबाइल ऐप के माध्यम से किए जा रहे डेटा संकलन का अवलोकन किया। उन्होंने प्रगणकों को निर्देशित किया कि सभी जानकारी सही और अद्यतन जानकारी संकलित करें, ताकि जनगणना के आंकड़े विश्वसनीय बन सकें। साथ ही उन्होंने जनगणना कार्य को पूर्ण पारदर्शिता, जिम्मेदारी एवं समयबद्धता के साथ संपन्न करने पर विशेष जोर दिया।
उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 की प्रक्रिया दो चरणों में पूर्ण की जाएगी, जिसमें वर्तमान में प्रथम चरण के तहत मकान गणना का कार्य जारी है। इस अवसर पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर एवं एसडीएम आकांक्षा नायक, तहसीलदार धनोरा एवं चार्ज अधिकारी विजय मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जशपुर विकास खंड के समीपस्थ ग्राम पंचायत बोकी, बरटोली में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। जशपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में संचालित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जनसमस्याओं के निराकरण एवं शासन की योजनाओं की जानकारी आम...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। इसी योज...
जब शासन-प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ आम जनता के द्वार पहुँचता है, तो किस तरह एक गरीब परिवार का जीवन बदल सकता है, इसकी एक भावुक मिसाल लखनपुर विका...
राज्य सरकार के ’सुशासन तिहार’ आम नागरिकों के समस्या का समाधान हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप, समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति त...
ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में जिले के बतौली महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (ए...