दूरस्थ वनांचल तक पहुँची स्वास्थ्य सेवाएं, पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला लाभ

Posted On:- 2026-05-11




रायपुर(वीएनएस)।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित सुशासन तिहार अब दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक जनकल्याण की मजबूत कड़ी बनकर उभर रहा है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले के डीपाडीह में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावी रूप से पहुंचाई गईं।

पीएम जनमन योजना के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) के जरिए वनांचल में निवासरत ग्रामीणों को उनके गांव के समीप ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में पहुंचे पहाड़ी कोरवा एवं अन्य जनजातीय समुदाय के लोगों का चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। गंभीर मरीजों को उचित परामर्श एवं उपचार के लिए मार्गदर्शन भी दिया गया।

शिविर के दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की विशेष स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य अमले द्वारा मातृ स्वास्थ्य, कुपोषण से बचाव, टीकाकरण और संतुलित आहार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्वच्छता, सामान्य बीमारियों की रोकथाम एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

ग्रामीणों ने इस पहल को राहतभरा बताते हुए कहा कि अब छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ रही है, बल्कि गांव के पास ही जांच और उपचार की सुविधा मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से शासन की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की।



Related News
thumb

झालखम्हरिया में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर प्रारंभ, ग्रामीणों की स्व...

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार ग्राम झालखम्हरिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।


thumb

महतारी वंदन योजना से गीतांजली के सपनों को मिली नई उड़ान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल को मजबूत कर रही है।


thumb

कलेक्टर जनदर्शन में 45 आवेदन प्राप्त, शीघ्र निराकरण करने अधिकारियों...

कलेक्टर कार्यालय में सोमवार आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 45 आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं...


thumb

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से अनिता शर्मा के घर फैली सौर ऊर्जा की र...

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना आम नागरिकों के लिए बिजली की बचत के साथ-साथ अतिरिक्त आय का एक प्रभावी माध्यम बन रही है। शहर के रामा ग्रीन सिटी निवासी अनि...


thumb

महतारी वंदन योजना बनी संघर्ष के दौर में रनिया बाई का सहारा, 30वीं औ...

विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत रोहिना के आश्रित ग्राम सेंम्हाराडीह की रनिया बाई ध्रुव का जीवन संघर्ष और हौसले की मिसाल है। आदिवासी समाज से आने ...


thumb

महतारी वंदन योजना बनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव

जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम साढ़ौली की गुंजा बाई धु्रव के लिए महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक राशि परिवार के लिए महत्...