अम्बिकापुर (वीएनएस)। ’सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अवसर पर उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत देवटिकरा स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर देवगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और विरासत का गौरव :
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सोमनाथ मंदिर पर जनवरी 1026 में हुए हमले के 1000 वर्ष और 1951 में हुए इसके जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूरे होना हमारी सनातन संस्कृति की अटूट शक्ति को दर्शाता है। उन्होंने कहा, यह हमारे राष्ट्र के गौरव और सांस्कृतिक विरासत की अमरता का उत्सव है। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय और जनप्रतिनिधियों ने गुजरात में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाइव प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री के संदेश को सुनने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विकसित राष्ट्र के निर्माण में परंपराओं का महत्व :
विशिष्ट अतिथि लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारे वैभवशाली इतिहास का दर्शन कराता है। भारत आज अपनी पुरानी सभ्यताओं के साथ विश्वगुरु बनने और विकसित राष्ट्र निर्माण की ओर अग्रसर है। जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह ने इसे हर्ष और स्वाभिमान का समय बताते हुए कहा कि आज पूरे क्षेत्र में आस्था और विश्वास का दीप जल रहा है।
कलेक्टर अजीत वसंत ने पर्व की बधाई देते हुए कहा कि हमारी प्राचीन सभ्यताएं और अतुलनीय संस्कृति हमारी पहचान हैं, जिन्हें धारण करना गौरव की बात है।
धरोहर संरक्षकों का हुआ सम्मान :
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और बौद्धिक धरोहर 'पाण्डुलिपि' के संरक्षण एवं सर्वे कार्य में जुटे नागरिकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में संरक्षकः रश्मि मिश्रा, शैलेष मिश्रा (झिरमिटी), दिवाकर शर्मा (गोधनपुर), रासबिहारी मिश्र (अम्बिकापुर), महेश्वर शाह (कराकी) एवं साहू शाह (दोरना)। सर्वेयर में श्रीश मिश्र, अनूप किण्डो, गौरव पाठक (अम्बिकापुर), दामोदर सिंह (ट्रेसर) एवं अजीत सिंह कंवर (लूण्ड्रा)।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य राधा रवि, जनपद अध्यक्ष शिशिकला सिंह, कमिश्नर नरेन्द्र दुग्गा, संयुक्त कलेक्टर शारदा अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, एसडीएम राम राज सिंह, जनपद सीईओ वेदप्रकाश गुप्ता एवं स्थानीय सरपंच-जनप्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।
राजधानी के कबीर नगर थाना क्षेत्र स्थित वीर सावरकर नगर, हीरापुर में आधी रात हुए बम हमले से इलाके में सनसनी फैल गई।
भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र का एडवांस बर्न केयर यूनिट आज छत्तीसगढ़ में गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के लिए उ...
नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए निगम प्रशासन द्वारा लगा...
आम जनमानस को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और वार्डों की जमीनी हकीकत जानने के लिए निगम प्रशासन एक्शन मोड में है।
जिले के बिर्रा-शिवरीनारायण मार्ग स्थित केरा गांव में तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम हर्ष श्रीवास की दर्दनाक मौत हो गई।
विष्णुदेव साय ने मंगलवार को मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 6 बजे मंत्रालय में आयोजित होगी।