बस्तर में नगरीय निकाय व पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना के साथ धारा 163 लागू

Posted On:- 2026-05-11




जगदलपुर (वीएनएस)। बस्तर जिले में नगरीय निकाय एवं पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना के मद्देनजर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित किया जा रहा है। जिसके तहत आगामी नगरपालिक निगम जगदलपुर के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 16, इंदिरा गांधी वार्ड में होने वाले उप-निर्वाचन 2026 की संवेदनशीलता को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आकाश छिकारा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।यह निर्णय चुनाव प्रचार के दौरान होने वाली राजनीतिक रैलियों, जुलूसों और आम सभाओं में संभावित विवादों को रोकने तथा सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार अब निर्वाचन क्षेत्र के भीतर किसी भी सार्वजनिक स्थान, जुलूस या सभा में धारदार हथियार, लाठी, बल्लम, तलवार या अन्य किसी भी प्रकार के घातक अस्त्रों का प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जिला मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच आलोचना या मतभेद के फलस्वरूप शांति भंग होने की प्रबल संभावना रहती है, जिससे जनजीवन और लोक संपत्ति को खतरा हो सकता है। इसी खतरे के निवारण और मतदाताओं को एक भयमुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए उक्त धारा के प्रावधानों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। हालांकि इस प्रतिबंध से उन शासकीय सेवकों को छूट दी गई है जो अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु शस्त्र धारण करने के लिए अधिकृत हैं, साथ ही उन नागरिकों को भी राहत दी गई है जो धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अनिवार्य रूप से शस्त्र धारण करते हैं।  और उल्लंघन करने वालों पर त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।




Related News
thumb

रायपुर में आधी रात बमबाजी से दहशत, पुरानी दुश्मनी में घर को बनाया न...

राजधानी के कबीर नगर थाना क्षेत्र स्थित वीर सावरकर नगर, हीरापुर में आधी रात हुए बम हमले से इलाके में सनसनी फैल गई।


thumb

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के बर्न यूनिट में गंभीर रूप से झुलसे बच्च...

भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र का एडवांस बर्न केयर यूनिट आज छत्तीसगढ़ में गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के लिए उ...


thumb

खुले में मांस-मछली बेचने और गंदगी फैलाने वालों से निगम ने वसूला जुर...

नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए निगम प्रशासन द्वारा लगा...


thumb

निगम आयुक्त ने साइकिल से किया वैशाली नगर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का...

आम जनमानस को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और वार्डों की जमीनी हकीकत जानने के लिए निगम प्रशासन एक्शन मोड में है।


thumb

तेज रफ्तार वाहन ने ली मासूम की जान, पोस्टमार्टम के दौरान गायब हुआ स...

जिले के बिर्रा-शिवरीनारायण मार्ग स्थित केरा गांव में तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम हर्ष श्रीवास की दर्दनाक मौत हो गई।


thumb

सीएम विष्णुदेव साय कल लेंगे कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसलों के आसार

विष्णुदेव साय ने मंगलवार को मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 6 बजे मंत्रालय में आयोजित होगी।