कोरबा (वीएनएस)। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 19 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होंगे। इसी तरह 20 मई को विकासखंड करतला के ग्राम देवलापाठ, 21 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम मोरगा और कोरबा के ग्राम ढोंगदरहा, 22 मई को पाली के ग्राम धौंराभाठा, 26 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम जटगा, पाली के ग्राम निरधी, कटघोरा के ग्राम छिंदपुर, 28 मई को करतला के ग्राम नवापारा (चै.), 29 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम तुमान और पाली के ग्राम डोंगानाला में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होंगे।
बीजापुर में वन मण्डल बीजापुर सामान्य के तहत आने वाले वन परिक्षेत्र बीजापुर, गंगालूर, भैरमगढ़, आवापल्ली एवं पामेड़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना...
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU), रायपुर द्वारा जारी अधिसूचना क्रमांक 3415/अका./2026 दिनांक 14 मई 2026 के बाद, छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा नियु...
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत जोन-2 वैशाली नगर के वार्ड क्रमांक 21 कैलाश नगर में संचालित एक आइसक्रीम फैक्ट्री पर निगम प्रशासन ने बड़ी कार्रवा...
नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-01 नेहरू नगर क्षेत्र में चल रहे नाला रिटर्निंग वॉल एवं अतिक्रमण की स्थिति का बारीकी से नि...
शहर में गहराते जल संकट, बदहाल सफाई व्यवस्था, बिजली समस्या, लंबित पेंशन और नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस ने नगर निगम कार्...
सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत पलांदुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत पलांदुर,...