सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

Posted On:- 2026-05-19




कोरबा (वीएनएस)।  सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से आमजन तक पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता एवं एवं सहमति से विवादों के समाधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाधान समारोह ( विशेष लोक अदालत 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह 21 अप्रैल से आरम्भ होकर 21, 22 एवं 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ सम्पन्न होगा ।

विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 एवं 23 अगस्त को किया जाएगा, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को शामिल किया जाएगा। इस दौरान सुलह बैठकों को आयोजन राज्य, जिला तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण समिति के मध्ययस्थता केन्द्रों में किया जाएगा। सुलह वार्ता की प्रक्रिया 21 अप्रैल से ही प्रारंभ हो चुकी है। इस समाधान समारोह का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से त्वरित निष्पादन करना है। अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं सभी संबंधित पक्षों से अपील की गई है कि वे इस अभियान से सक्रिय रूप भाग लें और आपसी सहमति से समाधान की दिशा में प्रयास करें। सुलह बैठकों में पक्षकार सशरीर अथवा आभासी माध्यम से भी शामिल हो सकते हैं। इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण / समिति के अधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे अपने मामलों को समाधान समारोह ( विशेष लोक अदालत ) 2026 में शामिल करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए समाधान समारोह हेतु स्थापित वन स्टॉप सेंटर ( वार रूम) के संपर्क नंबर 011-23115652, 011-23116464 तथा सी.आर.पी. निदेशक संपर्क नंबर 011-23115652 011-23116465 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर ( कक्ष संख्या 806 एवं 808, बी ब्लॉक, अतिरिक्त भवन परिसर, सर्वोच्च न्यायालय) के लैंडलाइन नंबर 011-23116464 एवं ईमेल पर भी जानकारी प्राप्त किया जा सकता है और अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के लैंडलाइन नंबर - 7759299134 में संपर्क कर सकते है ।



Related News
thumb

वनों को उजाड़ने वाले PMGSY विभाग पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

बीजापुर में वन मण्डल बीजापुर सामान्य के तहत आने वाले वन परिक्षेत्र बीजापुर, गंगालूर, भैरमगढ़, आवापल्ली एवं पामेड़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना...


thumb

छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा जांच के दायरे में: रविवि में संकाय नेतृत्व नि...

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU), रायपुर द्वारा जारी अधिसूचना क्रमांक 3415/अका./2026 दिनांक 14 मई 2026 के बाद, छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा नियु...


thumb

गंदगी मिलने पर आइसक्रीम फैक्ट्री पर 25 हजार का जुर्माना

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत जोन-2 वैशाली नगर के वार्ड क्रमांक 21 कैलाश नगर में संचालित एक आइसक्रीम फैक्ट्री पर निगम प्रशासन ने बड़ी कार्रवा...


thumb

निगम आयुक्त ने किया नाला चौड़ीकरण का निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के नि...

नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-01 नेहरू नगर क्षेत्र में चल रहे नाला रिटर्निंग वॉल एवं अतिक्रमण की स्थिति का बारीकी से नि...


thumb

पानी, सफाई और पेंशन मुद्दे पर कांग्रेस का निगम घेराव, जमकर प्रदर्शन

शहर में गहराते जल संकट, बदहाल सफाई व्यवस्था, बिजली समस्या, लंबित पेंशन और नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस ने नगर निगम कार्...


thumb

ग्राम पंचायत पलांदुर में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत पलांदुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत पलांदुर,...