रायपुर (वीएनएस)। जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में पूनम के पावन अवसर पर विनयकुशल मुनि के सुशिष्य विराग मुनि के गतिमान 151 वे उपवास के अनुमोदनार्थ दादागुरुदेव की बड़ी पूजा रविवार 31 मई को प्रातः 9.30 बजे से होगी।
सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष सन्तोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि विराग मुनि के आज लगातार 149 वां उपवास गतिमान है व तपस्या अनवरत जारी है। मुनि भगवंत ने आज सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में दर्शन चैत्यवन्दन किया। गुरुदेव सुखशाता पूर्वक स्वस्थ हैं और विहार कर रहे हैं। गुरुभक्ति हेतु दादागुरुदेव की बड़ी पूजा के साथ छत्तीसगढ़वासियों की सुख समृद्धि की कामना की जावेगी।
अध्यक्ष सन्तोष बैद, वर्धमान चोपड़ा, दीप्ती बैद, निर्मल पारख द्वारा बड़ी पूजा विधान सम्पन्न होगा। विधिकारक विमल गोलेछा पूजा व विधान सम्पन्न कराएंगे। पूनम पर पूजा पश्चात लाभार्थी परिवारों की ओर से गुरुप्रसादी रखी गई है। दादागुरुदेव की बड़ी पूजा के लाभार्थी श्रीमती पुष्पा देवी मनोज कविता कोठारी , ललित एकाग्र बैद परिवार, इंदर चंद जय विजय सांखला परिवार, अनमोल ममता दर्श जैन, वर्तिका वर्धमान वैभव चोपड़ा, बसंत जितेन्द्र नाहर, पदमचंद मनीष बरड़िया मुम्बई, नीलम चंद डॉ अंशुल बरड़िया, गुमान चंद सुरेश चंद झाबक, करण मल सम्पत लाल घीया, मूलचंद संतोष सरला बैद, जय चंद, रमेश मोहन बच्छावत परिवार हैं ।
जशपुर विकास खंड के समीपस्थ ग्राम पंचायत बोकी, बरटोली में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। जशपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में संचालित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जनसमस्याओं के निराकरण एवं शासन की योजनाओं की जानकारी आम...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। इसी योज...
जब शासन-प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ आम जनता के द्वार पहुँचता है, तो किस तरह एक गरीब परिवार का जीवन बदल सकता है, इसकी एक भावुक मिसाल लखनपुर विका...
राज्य सरकार के ’सुशासन तिहार’ आम नागरिकों के समस्या का समाधान हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप, समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति त...
ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में जिले के बतौली महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (ए...