सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर में 195 आवेदन प्राप्त,

Posted On:- 2026-05-30




दिव्यांगजनों को वितरित किए गए सहायक उपकरण

दंतेवाड़ा (वीएनएस)। सुशासन तिहार के अंतर्गत विकासखंड कुआकोंडा के ग्राम जबेली में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याओं एवं मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा। 

शिविर के दौरान कुल 195 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निराकरण एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। शिविर में आमजन को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं सुविधा के लिए सहायक उपकरणों का वितरण भी किया गया।

शिविर में वितरित किए गए उपकरणों में 8 श्रवण यंत्र, 8 छडि़यां, 2 जोड़ी बैसाखियां, 1 सामान्य ट्राइसाइकिल तथा 4 बैटरी चालित ट्राईसाइकिल शामिल हैं। सहायक उपकरण प्राप्त कर दिव्यांग हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया। सुशासन तिहार के तहत आयोजित ऐसे शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। ग्रामीणों ने शिविर को उपयोगी एवं जनहितकारी पहल बताते हुए इसकी सराहना की।



Related News
thumb

शिविर में सैकड़ो ग्रामीण हुए लाभान्वित, दिव्यांगजनों ट्राई साइकिल, छ...

जशपुर विकास खंड के समीपस्थ ग्राम पंचायत बोकी, बरटोली में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। जशपुर


thumb

टेम्पू शिविर में योगाभ्यास, स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण का दिया ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में संचालित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जनसमस्याओं के निराकरण एवं शासन की योजनाओं की जानकारी आम...


thumb

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से प्रभाष कुमार जैन को बिजली बिल से...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। इसी योज...


thumb

’सुशासन तिहार’ से जीवन में लौटी खुशहालीः ग्राम बेलदगी की सीतारानी क...

जब शासन-प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ आम जनता के द्वार पहुँचता है, तो किस तरह एक गरीब परिवार का जीवन बदल सकता है, इसकी एक भावुक मिसाल लखनपुर विका...


thumb

सुशासन तिहार’ से साकार हो रहा मुख्यमंत्री का विजन : ग्राम बेलदगी के...

राज्य सरकार के ’सुशासन तिहार’ आम नागरिकों के समस्या का समाधान हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप, समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति त...


thumb

बतौली महिला एफपीओ द्वारा कृषि सामग्री केंद्र, सिलाई-कपड़ा केंद्र व क...

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में जिले के बतौली महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (ए...