NHM के हजारों कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का अतिरिक्त लाभ : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

Posted On:- 2026-05-30




एमसीबी (वीएनएस)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हित में स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। शासन द्वारा बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू (MOU) निष्पादित किए जाने की अनुमति प्रदान की गई है, जिसके तहत एनएचएम के उन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को, जिनका वेतन खाता बैंक ऑफ इंडिया में संचालित है, 6 लाख का निःशुल्क लाइफ टर्म इंश्योरेंस कवर उपलब्ध कराया जाएगा।

यह बीमा कवर सामान्य मृत्यु की स्थिति में प्रदान किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस व्यवस्था के लिए राज्य सरकार या राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आएगा। साथ ही, बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रस्तावित समस्त सुविधाएं कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि इस पहल से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के हजारों अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का अतिरिक्त लाभ मिलेगा तथा उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्राप्त होगा।




Related News
thumb

शिविर में सैकड़ो ग्रामीण हुए लाभान्वित, दिव्यांगजनों ट्राई साइकिल, छ...

जशपुर विकास खंड के समीपस्थ ग्राम पंचायत बोकी, बरटोली में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। जशपुर


thumb

टेम्पू शिविर में योगाभ्यास, स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण का दिया ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में संचालित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जनसमस्याओं के निराकरण एवं शासन की योजनाओं की जानकारी आम...


thumb

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से प्रभाष कुमार जैन को बिजली बिल से...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। इसी योज...


thumb

’सुशासन तिहार’ से जीवन में लौटी खुशहालीः ग्राम बेलदगी की सीतारानी क...

जब शासन-प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ आम जनता के द्वार पहुँचता है, तो किस तरह एक गरीब परिवार का जीवन बदल सकता है, इसकी एक भावुक मिसाल लखनपुर विका...


thumb

सुशासन तिहार’ से साकार हो रहा मुख्यमंत्री का विजन : ग्राम बेलदगी के...

राज्य सरकार के ’सुशासन तिहार’ आम नागरिकों के समस्या का समाधान हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप, समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति त...


thumb

बतौली महिला एफपीओ द्वारा कृषि सामग्री केंद्र, सिलाई-कपड़ा केंद्र व क...

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में जिले के बतौली महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (ए...