विश्व पर्यावरण दिवस पर आरसेटी में किया गया पौधरोपण

Posted On:- 2026-06-07




- पर्यावरण एवं जल संरक्षण का दिया गया संदेश

राजनांदगांव (वीएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं एनएसीईआर के निर्देशानुसार बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण  संस्थान (आरसेटी) राजनांदगांव में हमारी जमीन, हमारा भविष्य थीम पर पर्यावरण जागरूकता एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक  मुनीश शर्मा, डीडीएम नाबार्ड  मनोज नायक, निदेशक आरसेटी  अमित मिश्रा उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा द्वारा संस्थान परिसर में फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण, भूमिगत जल संरक्षण के लिए ग्राउंड वाटर रिचार्ज तथा रेन वॉटर मैनेजमेंट की आवश्यकता के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि पर्यावरण संतुलन एवं ग्राउण्ड वाटर रिचार्ज के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिवर्ष एक पौधा लगाना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का पौधरोपण अभियान नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को पौधरोपण और भूमिगत जल संरक्षण की सतत जिम्मेदारी उठानी चाहिए। इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्य  ऋषभ मिश्रा एवं  प्रेमचंद साहू, सेलफोन रिपेयर के मास्टर ट्रेनर  प्रशांत मिश्रा, संस्थान के स्टाफ   इंद्रेश ठाकुर सहित आरसेटी में पशु सखी एवं मोबाइल रिपेयरिंग में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे।



Related News
thumb

कलेक्टर ने 5 आपदा मृतकों के वारिसों के लिए किया 4-4 लाख स्वीकृत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सरकार में आपदा पीड़ितों को लगातार त्वरित सहायता दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले में प्राक...


thumb

ईस्ट एण्ड वेस्ट डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर परियोजना

कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा विगत 03 जून 2026 को जारी आदेश के माध्यम से दुर्ग जिले में प्रस्तावित ईस्ट एण्ड वेस्ट डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर परियोजना ...


thumb

ग्राम मुरमुंदा में स्वच्छता त्यौहार का आयोजन

जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरमुंदा में स्वच्छता त्यौहार का आयोजन किया गया। प्रत्येक शनिवार को ग्राम पंचायतों में आयोजित स्वच्छता त्...


thumb

कृषि विभाग द्वारा उर्वरकों की कालाबाजारी पर की गई कार्रवाई

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में किसानों को सहकारी एवं निजी क्षेत्रों के माध्यम से आवश्यक मात्रा में उर्वरकों का सुगम, पारदर्शी एव...


thumb

कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण के मद्देनजर राजस्व विभाग के अ...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के मद्देनजर राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने नक्शा, न...


thumb

विधानसभा अध्यक्ष राजनांदगांव प्रवास पर रहेंगे

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 7 जून 2026 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 7 जून को सुबह 10 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर...