बेमेतरा में अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि प्रकरण की जांच शुरू

Posted On:- 2026-06-13




कलेक्टर ने गठित की चार सदस्यीय समिति

बेमेतरा (वीएनएस)।  अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि दिलाने के नाम पर कथित रूप से रिश्वत मांगने के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। शिकायत प्राप्त होने के बाद कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक विनय बंजारे, निवासी ग्राम सिंघनपुरी, जिला बेमेतरा द्वारा 11 जून 2026 को लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी बाबू के विरुद्ध । शिकायत के आधार पर कलेक्टर कार्यालय द्वारा 12 जून 2026 को जांच समिति गठित करने का आदेश जारी किया गया।

जांच समिति में वित्त शाखा की प्रभारी अधिकारी श्रीमती दिव्या पोटाई, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास  अभिषेक जायसवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग  चंद्रेश सिसोदिया तथा लीड बैंक अधिकारी  सुशील सिंह को शामिल किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार समिति शिकायत की जांच के साथ-साथ मार्च 2026 से वर्तमान तक जारी संबंधित प्रकरणों एवं पात्रता संबंधी दस्तावेजों की भी जांच करेगी। समिति को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्ट अभिमत सहित जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि से जुड़े एक प्रकरण में न्यायालय परिसर में पदस्थ एक कर्मचारी पर राशि स्वीकृत कराने के नाम पर धनराशि मांगने के आरोप लगाए गए हैं। मामले का वीडियो एवं अन्य तथ्य सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जारी किए हैं। अब सभी की नजरें जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिसके आधार पर आगे की प्रशासनिक कार्रवाई तय की जाएगी।



Related News
thumb

नैनो उर्वरक के उपयोग से ग्राम सरई टिकरा के किसान की कम लागत में लहल...

आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर किसान अब न केवल अपनी आय बढ़ा रहे हैं, बल्कि खेती की लागत कम कर खेत की मिट्टी को भी सुरक्षित कर रहे हैं। ऐस...


thumb

सुशासन तिहार के आवेदनों का प्राथमिकता और गुणवत्तापूर्ण करें निराकरण...

कलेक्टर अजीत वसंत ने सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्...


thumb

पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान : जिले में 76,544 बच्चों को पिलाई जाएगी ...

राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के तहत जिले में 28 से 30 जून तक पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान ...


thumb

योग से स्वस्थ और विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय परिसर में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया ...


thumb

जिले के 58 हजार किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में ...


thumb

’जिले का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे : कलेक्टर रोक्तिमा यादव’

’जिले का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे : कलेक्टर रोक्तिमा यादव’ ’शाला प्रवेश पर पालकों, शिक्षकों और समाज से बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से ज...