बेमेतरा (वीएनएस)। आगामी खरीफ सीजन 2026 की तैयारियों को लेकर कृषि विभाग ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में संयुक्त संचालक कृषि गोपिका गबेल ने आज कृषि विभाग, बेमेतरा के समस्त कृषि अधिकारियों की बैठक लेकर खरीफ सीजन की तैयारियों एवं कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उप संचालक कृषि मोरध्वज डडसेना भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संयुक्त संचालक कृषि गबेल ने अधिकारियों को किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक एवं अन्य कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं।
उन्होंने खरीफ फसलों के रकबा विस्तार, उन्नत कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों तक शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने तथा आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। गबेल ने अधिकारियों को किसानों से नियमित संपर्क बनाए रखने, मौसम आधारित कृषि सलाह उपलब्ध कराने तथा कृषि संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग की योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में जिले के सभी कृषि अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान खरीफ सीजन 2026 की तैयारियों, उपलब्ध संसाधनों, उर्वरक एवं बीज भंडारण तथा किसानों के हित में किए जाने वाले विभिन्न कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने जिले में खरीफ सीजन को सफल बनाने के लिए विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी भी प्रस्तुत की।
आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर किसान अब न केवल अपनी आय बढ़ा रहे हैं, बल्कि खेती की लागत कम कर खेत की मिट्टी को भी सुरक्षित कर रहे हैं। ऐस...
कलेक्टर अजीत वसंत ने सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्...
राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के तहत जिले में 28 से 30 जून तक पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान ...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय परिसर में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में ...
’जिले का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे : कलेक्टर रोक्तिमा यादव’ ’शाला प्रवेश पर पालकों, शिक्षकों और समाज से बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से ज...