सुकमा (वीएनएस)। शासन की शिक्षा-हितैषी नीतियों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता के अनुरूप स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल, पावारास में प्रवेश उत्सव हर्षाेल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का प्राचार्य टी.डी. दास एवं शिक्षकों द्वारा तिलक लगाकर और पुष्पों से स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, सरस्वती वंदना, छात्र प्रतिज्ञा सहित विभिन्न प्रेरणादायी गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का संचार हुआ।
कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के पदाधिकारियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता रही। प्राचार्य ने विद्यालय की उपलब्धियों और शासन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी देते हुए अभिभावकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया। उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावक प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को प्रेरक उद्बोधन देकर शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रवेश उत्सव के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मुकुट पहनाकर एवं पुष्पहार अर्पित कर आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी एवं कक्षा पहली के 30 नवप्रवेशी विद्यार्थियों सहित कुल 62 विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। आयोजन के समापन पर सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार ने सामूहिक न्योता भोज में सहभागिता की। यह आयोजन प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के उस प्रयास का सशक्त उदाहरण रहा, जिसके माध्यम से प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और प्रेरणादायी शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।
नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली द्वारा पालक-बाल...
नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सूरजपुर जिले की एक छात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले और प्...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सूरजपुर प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत शिवनंदनपुर निवासी कक्षा 11वीं के छात्र रामू सिंह, पिता रघुवी...
जिला चिकित्सालय सूरजपुर के सौजन्य से आगामी 18 जून 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक जिला अस्पताल, सूरजपुर में विशाल निशुल्क क...
नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विकास एवं जनकल्याण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग द्वारा संच...
जिला सूरजपुर के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का ...