भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह होंगी मुख्य अतिथि, ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ का देंगी संदेश

Posted On:- 2026-06-17




एमसीबी (वीएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय भव्य योग कार्यक्रम आयोजन स्वामी आत्मानंद स्कूल मनेंद्रगढ़ में किया जाएगा। योग, स्वास्थ्य और जनभागीदारी के इस विशेष आयोजन में भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वे सामूहिक योगाभ्यास में सहभागिता करते हुए उपस्थित नागरिकों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश देंगी।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रखी गई है। इसी भावना के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा उनके दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है। विधायक रेणुका सिंह ने जिलेवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य उपहार है, जिसने आज पूरे विश्व में स्वास्थ्य, शांति और संतुलित जीवन का मार्ग प्रशस्त किया है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ तन, शांत मन और सकारात्मक जीवन दृष्टि का आधार है।

वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली, तनाव और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच योग एक प्रभावी समाधान के रूप में उभरा है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में भी वृद्धि करता है। योग को जीवन का हिस्सा बनाकर हम स्वस्थ परिवार, सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। आयोजन स्थल पर पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा, बैठक व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी। जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योग को जन-जन तक पहुंचाने के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का यह आयोजन एमसीबी जिले में स्वास्थ्य जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध होगा तथा ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।




Related News
thumb

विद्यालय खुलने के साथ पालक-बालक संपर्क अभियान प्रारंभ

नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली द्वारा पालक-बाल...


thumb

सूरजपुर की बेटी ने नवाचार से बनाई नई पहचान, सोलर सेनेटरी किट को राष...

नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सूरजपुर जिले की एक छात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले और प्...


thumb

मुख्यमंत्री साय के हाथों मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्राप्त कर छात्र रा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सूरजपुर प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत शिवनंदनपुर निवासी कक्षा 11वीं के छात्र रामू सिंह, पिता रघुवी...


thumb

जिला अस्पताल सूरजपुर में 18 जून को विशाल निशुल्क कैंसर जांच शिविर

जिला चिकित्सालय सूरजपुर के सौजन्य से आगामी 18 जून 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक जिला अस्पताल, सूरजपुर में विशाल निशुल्क क...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने मत्स्य पालकों को वितरित किए आइस बॉक्स, योजनाओं क...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विकास एवं जनकल्याण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग द्वारा संच...


thumb

विकास और जनहित को मिलेगी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

जिला सूरजपुर के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का ...