अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को जन-आंदोलन बनाने की तैयारी, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए व्यापक तैयारियों के निर्देश

Posted On:- 2026-06-17




एमसीबी (वीएनएस)। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को जिले में व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कलेक्टर संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता तथा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंकिता सोम की उपस्थिति में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योग दिवस के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपते हुए समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर जांगड़े ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो आज पूरे विश्व को स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश दे रही है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में भी योग दिवस का आयोजन किया जाए, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

बैठक में कार्यक्रम स्थलों की तैयारियों, बैठक व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा, प्रचार-प्रसार, प्रतिभागियों की सहभागिता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आयोजन को सफल एवं यादगार बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही जिले वासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर स्वस्थ जीवन के इस महाअभियान का हिस्सा बनें। कलेक्टर ने प्रतिभागियों से योगाभ्यास के लिए आरामदायक परिधान जैसे टी-शर्ट, ट्रैक सूट अथवा लोवर पहनकर आने का आग्रह भी किया।

बैठक में अधिकारियों को यह भी अवगत कराया गया कि भारत सरकार के आयुष मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अधिकाधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने तथा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रयास के तहत प्रतिभागियों का पंजीयन किया जा रहा है। इसके लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर योग सत्र का लिंक प्राप्त करने तथा योग सत्र में प्रतिभागी के रूप में पंजीयन कराने का आग्रह किया गया। साथ ही अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी इस अभियान से जोड़ने और अधिकाधिक पंजीयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में आयुक्त आदिवासी विकास विभाग अंकिता मरकाम, आयुष विभाग निशांत अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी रविकांत यादव, खेल अधिकारी विनोद जायसवाल, जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैशाली सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के आकाश पोद्दार, समाज कल्याण विभाग की अंजना बेक डीपीएम शिशीर जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

जिलेभर में आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रमों में सामूहिक योगाभ्यास, प्राणायाम और ध्यान सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से नागरिकों को नियमित योग अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा।




Related News
thumb

विद्यालय खुलने के साथ पालक-बालक संपर्क अभियान प्रारंभ

नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली द्वारा पालक-बाल...


thumb

सूरजपुर की बेटी ने नवाचार से बनाई नई पहचान, सोलर सेनेटरी किट को राष...

नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सूरजपुर जिले की एक छात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले और प्...


thumb

मुख्यमंत्री साय के हाथों मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्राप्त कर छात्र रा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सूरजपुर प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत शिवनंदनपुर निवासी कक्षा 11वीं के छात्र रामू सिंह, पिता रघुवी...


thumb

जिला अस्पताल सूरजपुर में 18 जून को विशाल निशुल्क कैंसर जांच शिविर

जिला चिकित्सालय सूरजपुर के सौजन्य से आगामी 18 जून 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक जिला अस्पताल, सूरजपुर में विशाल निशुल्क क...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने मत्स्य पालकों को वितरित किए आइस बॉक्स, योजनाओं क...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विकास एवं जनकल्याण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग द्वारा संच...


thumb

विकास और जनहित को मिलेगी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

जिला सूरजपुर के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का ...