समय पर मिला खाद-बीज, किसान संजय यादव के सपनों को मिली नई उड़ान

Posted On:- 2026-06-17




एमसीबी (वीएनएस)। खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि लाखों किसानों के सपनों और मेहनत का आधार है। जब किसानों को समय पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध होते हैं, तो उनकी मेहनत को नई दिशा और विश्वास मिलता है। 

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर क्षेत्र के किसान संजय कुमार यादव की कहानी इसी विश्वास और सकारात्मक बदलाव की मिसाल है। ग्राम खिरकी निवासी संजय कुमार यादव इस खरीफ सीजन में लगभग 1.80 हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती की तैयारी कर रहे हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी उनकी सबसे बड़ी चिंता समय पर खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर थी। लेकिन शासन की किसान हितैषी पहल और सहकारी समिति की सक्रिय व्यवस्था ने उनकी यह चिंता दूर कर दी।

जनकपुर शाखा की आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के माध्यम से संजय यादव को उन्नत किस्म के धान बीज, डीएपी, नैनो डीएपी तथा यूरिया समय पर और सहजता से उपलब्ध कराया गया। कृषि आदानों की समय पर उपलब्धता ने उन्हें खेती की तैयारियां बिना किसी व्यवधान के शुरू करने का अवसर दिया। अब वे बेहतर उत्पादन और अच्छी आय की उम्मीद के साथ अपने खेतों में कार्य कर रहे हैं।

संजय कुमार यादव बताते हैं कि पहले खेती के मौसम में खाद और बीज की व्यवस्था के लिए कई जगहों पर जाना पड़ता था। इससे समय की बर्बादी होने के साथ अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ता था। कई बार आवश्यक सामग्री समय पर नहीं मिलने से खेती का कार्य प्रभावित होता था। लेकिन अब सहकारी समिति के माध्यम से एक ही स्थान पर सभी आवश्यक कृषि सामग्री उपलब्ध हो जाने से किसानों को बड़ी राहत मिली है।

वे कहते हैं कि समय पर खाद और बीज मिलना किसानों के लिए सबसे बड़ी आवश्यकता है। इससे खेती की लागत नियंत्रित रहती है, फसल की गुणवत्ता बेहतर होती है और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है। शासन द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ अब वास्तव में गांवों तक पहुंच रहा है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ किसानों को मिल रहा है। संजय यादव ने राज्य शासन, सहकारिता विभाग एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को समय पर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं उनके आत्मविश्वास को बढ़ा रही हैं। इससे खेती के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ा है और भविष्य को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।

जिले में सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को खाद, बीज, ऋण एवं अन्य कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन व्यवस्थाओं से किसानों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो रही है और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बन रही है। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयास अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। संजय कुमार यादव जैसे किसानों की सफलता इस बात का प्रमाण है कि जब शासन की योजनाएं सही समय पर सही व्यक्ति तक पहुंचती हैं, तो वे केवल सुविधा नहीं देती, बल्कि जीवन में बदलाव और विकास की नई संभावनाओं का मार्ग भी प्रशस्त करती हैं।




Related News
thumb

विद्यालय खुलने के साथ पालक-बालक संपर्क अभियान प्रारंभ

नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली द्वारा पालक-बाल...


thumb

सूरजपुर की बेटी ने नवाचार से बनाई नई पहचान, सोलर सेनेटरी किट को राष...

नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सूरजपुर जिले की एक छात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले और प्...


thumb

मुख्यमंत्री साय के हाथों मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्राप्त कर छात्र रा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सूरजपुर प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत शिवनंदनपुर निवासी कक्षा 11वीं के छात्र रामू सिंह, पिता रघुवी...


thumb

जिला अस्पताल सूरजपुर में 18 जून को विशाल निशुल्क कैंसर जांच शिविर

जिला चिकित्सालय सूरजपुर के सौजन्य से आगामी 18 जून 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक जिला अस्पताल, सूरजपुर में विशाल निशुल्क क...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने मत्स्य पालकों को वितरित किए आइस बॉक्स, योजनाओं क...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विकास एवं जनकल्याण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग द्वारा संच...


thumb

विकास और जनहित को मिलेगी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

जिला सूरजपुर के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का ...