मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Posted On:- 2026-06-17




अम्बिकापुर (वीएनएस)। आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा एवं कलेक्टर अजित वसंत के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी एल.के. गायकवाड़ के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की गई। सहायक जिला आबकारी अधिकारी शीला बड़ा एवं आबकारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर छापेमार कार्रवाई की गई। 

कार्रवाई के दौरान आबकारी वृत्त अम्बिकापुर अंतर्गत केदारपुर निवासी किरन सोनवानी (उम्र 29 वर्ष) के कब्जे से 12 लीटर महुआ शराब तथा नवागढ़ वार्ड क्रमांक 41 निवासी शिवानी (उम्र 29 वर्ष) के कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। इस प्रकार कुल 20 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। दोनों मामलों में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। अपराध गैर-जमानती पाए जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सरिता साहू, आबकारी मुख्य आरक्षक अयोध्या प्रसाद, गंभीर साय, चंद्रिका प्रसाद पटेल, आरक्षक सौरभ जायसवाल तथा महिला नगर सैनिक गीता सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



Related News
thumb

विद्यालय खुलने के साथ पालक-बालक संपर्क अभियान प्रारंभ

नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली द्वारा पालक-बाल...


thumb

सूरजपुर की बेटी ने नवाचार से बनाई नई पहचान, सोलर सेनेटरी किट को राष...

नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सूरजपुर जिले की एक छात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले और प्...


thumb

मुख्यमंत्री साय के हाथों मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्राप्त कर छात्र रा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सूरजपुर प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत शिवनंदनपुर निवासी कक्षा 11वीं के छात्र रामू सिंह, पिता रघुवी...


thumb

जिला अस्पताल सूरजपुर में 18 जून को विशाल निशुल्क कैंसर जांच शिविर

जिला चिकित्सालय सूरजपुर के सौजन्य से आगामी 18 जून 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक जिला अस्पताल, सूरजपुर में विशाल निशुल्क क...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने मत्स्य पालकों को वितरित किए आइस बॉक्स, योजनाओं क...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विकास एवं जनकल्याण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग द्वारा संच...


thumb

विकास और जनहित को मिलेगी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

जिला सूरजपुर के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का ...