महासमुंद (वीएनएस)। सुशासन तिहार 2026 के दौरान विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम कसेकेरा के नागरिकों द्वारा नवीन हाई स्कूल कसेकेरा के नवनिर्मित भवन में शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया था। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की यह लंबे समय से लंबित महत्वपूर्ण मांग थी।
प्रकरण प्राप्त होने पर जिला प्रशासन द्वारा विषय की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की गई। संबंधित विभागों के समन्वय से लोक निर्माण विभाग द्वारा भवन से संबंधित समस्त आवश्यक कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए गए। बागबाहरा के अनुविभागीय अधिकारी (लोक निर्माण) नरेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय भवन वर्तमान में पूर्णतः तैयार एवं उपयोग योग्य है। आगामी शैक्षणिक सत्र से विद्यालय का संचालन नवीन भवन में प्रारंभ किया जाएगा। नवीन भवन में विद्यालय संचालन प्रारंभ होने से विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुविधायुक्त कक्षाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।
उक्त मांग के निराकरण से ग्राम कसेकेरा के विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणजनों में प्रसन्नता व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से उनकी लंबे समय से लंबित मांग का त्वरित एवं सकारात्मक समाधान संभव हो सका।
नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली द्वारा पालक-बाल...
नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सूरजपुर जिले की एक छात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले और प्...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सूरजपुर प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत शिवनंदनपुर निवासी कक्षा 11वीं के छात्र रामू सिंह, पिता रघुवी...
जिला चिकित्सालय सूरजपुर के सौजन्य से आगामी 18 जून 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक जिला अस्पताल, सूरजपुर में विशाल निशुल्क क...
नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विकास एवं जनकल्याण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग द्वारा संच...
जिला सूरजपुर के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का ...