फोटो प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी आमजनों का उत्साह देखने को मिला

Posted On:- 2026-06-17




महासमुंद (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा शहर केलोहिया चौक में आयोजित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी आमजनों का उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। 

प्रदर्शनी में शासन की विभिन्न योजनाओं, जनहितकारी कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है, जो आमजनों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

प्रदर्शनी में प्रदर्शित छायाचित्रों एवं जानकारी के माध्यम से आम लोगों को विभिन्न योजनाओं के लाभ से अवगत कराया कराया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी सहित पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर आयोजन की सराहना की। ग्राम बेमचा से आए नरसिंह भोई ने कहा कि प्रदर्शनी के जरिए उन्हें शासन की कई महत्वपूर्ण एवं लाभकारी योजनाओं की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ने में विशेष भूमिका निभाते हैं।

इसी तरह महासमुंद शहर की मंजुला शर्मा एवं राजेश साहू ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि ऐसी प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की नई-नई योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी सहज रूप से प्राप्त होती है, जिससे आमजन जागरूक होते हैं।




Related News
thumb

विद्यालय खुलने के साथ पालक-बालक संपर्क अभियान प्रारंभ

नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली द्वारा पालक-बाल...


thumb

सूरजपुर की बेटी ने नवाचार से बनाई नई पहचान, सोलर सेनेटरी किट को राष...

नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सूरजपुर जिले की एक छात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले और प्...


thumb

मुख्यमंत्री साय के हाथों मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्राप्त कर छात्र रा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सूरजपुर प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत शिवनंदनपुर निवासी कक्षा 11वीं के छात्र रामू सिंह, पिता रघुवी...


thumb

जिला अस्पताल सूरजपुर में 18 जून को विशाल निशुल्क कैंसर जांच शिविर

जिला चिकित्सालय सूरजपुर के सौजन्य से आगामी 18 जून 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक जिला अस्पताल, सूरजपुर में विशाल निशुल्क क...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने मत्स्य पालकों को वितरित किए आइस बॉक्स, योजनाओं क...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विकास एवं जनकल्याण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग द्वारा संच...


thumb

विकास और जनहित को मिलेगी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

जिला सूरजपुर के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का ...