रिकेश सेन की पहल पर सड़क चौड़ीकरण व उन्नयन को मिली स्वीकृति

Posted On:- 2026-06-20




भिलाई नगर (वीएनएस)। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की पहल पर कोहका-कुरूद मेन रोड से चंदूलाल चंद्राकर शासकीय मेडिकल कॉलेज तक 2.5 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं उन्नयन को लोक निर्माण विभाग से प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना पर 7.06 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और निर्माण कार्य अगस्त माह से शुरू होने की संभावना है।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है। सड़क बनने से मेडिकल कॉलेज, आसपास की कॉलोनियों और ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा मरीजों और छात्रों की आवाजाही आसान होगी।

उन्होंने बताया कि वैशाली नगर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए सड़कों के विकास के साथ-साथ तीन ओवरब्रिजों की स्वीकृति भी मिली है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में जाम की समस्या कम होगी और यातायात व्यवस्था मजबूत होगी।

विधायक सेन ने कहा कि सड़क, पुल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देते हुए वैशाली नगर को बेहतर और व्यवस्थित विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सड़क परियोजना क्षेत्र के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की नई आधारशिला साबित होगी।



Related News
thumb

कृष्ण मित्र फाउंडेशन की बैठक 21 को

कृष्ण मित्र फाउंडेशन की एक बैठक 21 जून को प्रातः 10 बजे फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी


thumb

शराब कारोबारी के ठिकाने पर EOW-ACB की दबिश

छत्तीसगढ़ में शराब कारोबार से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच के बीच शनिवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) क...


thumb

विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा व शहीद स्मारक का किया लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम नेउरगाँव खुर्द में भारत माता की प्रतिमा और शहीद स्मारक का लोकार्...


thumb

भिलाई को हरा-भरा बनाने सेक्टर-04 उद्यान में लगाए गए पौधे

नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर को हरा-भरा बनाने, पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है


thumb

निगम आयुक्त ने किया निर्माणाधीन टंकी, सफाई व्यवस्था और ई-लाइब्रेरी ...

नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-4 खुर्सीपार क्षेत्र का निरीक्षण कर विभिन्न विकास एवं जनसुविधा कार्यों की प्रगति का जायजा ...